August 8, 2026 4:00 am

दो वर्षीय मासूम बच्ची को वहशी ने बनाया निशाना

घटना को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी को घरवालों ने दबोचा 

धुनाई करने के बाद किया पुलिस के हवाले 

इटौंजा क्षेत्र में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। एक शादी समारोह में शामिल हुए मेहरबान एक-दूसरे से मिलन -जुल रहे थे और खाना खा रहे थे लोगों में हलचल थी। सोमवार देर रात अंधेरे में एक वहशी ने दो साल की मासूम बच्ची को अकेला पाकर इसी शोर-शराबे का फायदा उठाकर मकान की छत पर ले गया और उसके साथ मुंह काला किया। मासूम बच्ची के रोने की आवाज सुनकर घर में मौजूद लोग भाग कर छत पर गए तो वहां का मंजर देख दंग रह गए। खुद को घिरता देख आरोपी भागने का प्रयास किया, लेकिन घरवालों ने उसे दबोच लिया और जमकर धुनाई कर इसकी सूचना पुलिस को दी। अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपीनाथ सोनी के मुताबिक पीड़िता के परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

इटौंजा क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को शादी समारोह में दावत चल रही थी और इस मौके पर शादी समारोह में शामिल हुए मेहमान एक-दूसरे से मिलजुल रहे थे। लगभग पूरा मोहल्ला इस दावत में शरीक था। एक महिला भी अपनी दो वर्षीय मासूम बच्ची को लेकर दावत में आई थी।

अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपीनाथ सोनी के मुताबिक तभी कैटरिंग का काम करने वाला सीतापुर जिले के सिधौली थाना क्षेत्र स्थित सीर गंज गांव निवासी 23 वर्षीय संदीप कुमार देखा कि एक मासूम बच्ची खेल रही है तभी बच्ची को अकेला देख उसे दबोच लिया और मकान की छत पर ले जाकर उसके साथ मुंह काला किया।

ये ख़बर भी पढ़ें…

घर में सो रहीं में मां-बेटी की गला रेतकर हत्या, दोहरे हत्याकांड से थर्राया इलाका

बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची की चीख-पुकार सुनकर घरवाले छत पर गए तो वहां का मंजर देख दंग रह गए। मासूम बच्ची बदहवास हालत में पड़ी थी। घरवालों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपायुक्त उत्तरी गोपीनाथ सोनी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी संदीप कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह एक महिला मित्र के कहने पर यहां कैटरिंग का काम करने आया था। तभी मासूम बच्ची को अकेला पाकर छत पर ले जाकर इस घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!