August 8, 2026 2:59 am

दो दिवसीय कार्यशाला के आयोजन में बच्चों को दिया गया घरेलू उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण

लखनऊ। खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्राओं में स्वरोजगार हेतु कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में कॉलेज की प्राचार्या प्रो. अंशु केडिया ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से छात्राओं का कौशल विकास किए जाने का प्रयास है। वह भविष्य में यदि चाहे तो इस प्रशिक्षण के माध्यम से अपना रोजगार चला सकेंगी तथा अपने परिवार की आय में सहयोग कर सकेंगी। महाविद्यालय का प्रयास रहेगा कि इसकी मार्केटिंग के लिए भी रास्ते ढूंढे जाए ताकि जो छात्राएं कार्यशाला में प्रशिक्षण ले वे वास्तविक रूप से इससे जुड़ सके l इस कार्यशाला में नेल पोलिश रिमूवल, लिक्विड साबुन, फिनायल, कपड़ों एवं बर्तनों के वाशिंग पाउडर, नील, ब्लीचिंग पाउडर, सेनेटाइजर आदि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया l हर वस्तु को बनाने की प्रक्रिया, प्रयोग किए जाने वाले रसायनों के बारे मे जानकारी, सावधानियों आदि जुड़े पक्षों को प्रत्यक्ष रूप से सिखाया गयाl

फार्मेसीटिकल प्राइवेट लिमिटेड के प्रो. डी. के. अवस्थी एवं उनकी टीम प्रशिक्षक के रूप छात्राओं का ज्ञानवर्धन किया l

इस कार्यशाला में महाविद्यालय की 100 छात्राओ ने प्रशिक्षण प्राप्त किया l छात्राओ के अतिरिक्त, एनएसएस ऑफिसर डॉ. रुचि यादव एवं डॉ शालिनी शुक्ला उपस्थित रहीं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!