August 8, 2026 3:03 am

सीओ ऑपरेशन एएनटीएफ की लखनऊ सहित तीन महानगरों में बड़ी कार्रवाई: डॉ बीनू सिंह के नेतृत्व में एक करोड़ 75 लाख का मादक पदार्थ बरामद 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। सीओ ऑपरेशन एएनटीएफ डॉ बीनू सिंह के नेतृत्व में मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को एएनटीएफ टीम ने राजधानी लखनऊ सहित तीन महानगरों में बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों के पास से अवैध हेरोइन और अवैध चरस (हसीस) बरामद किया है। बरामद अवैध हेरोइन और चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब एक करोड़ 75 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देशन और सीओ ऑपरेशन एएनटीएफ डॉ बीनू सिंह के नेतृत्व में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी यूनिट ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि एएनटीएफ यूनिट प्रयागराज ने 275 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद किया है, इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में पचपन लाख रुपए बताई जा रही है। एएनटीएफ यूनिट लखनऊ ने 505 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद किया है, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ दस लाख रुपए आंकी जा रही है। इसके अलावा एएनटीएफ यूनिट वाराणसी की टीम ने 2.517 किलो अवैध चरस (हसीस) बरामद किया है। बरामद चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में छह लाख पचहत्तर हजार रुपए बताई जा रही है।

सीओ ऑपरेशन एएनटीएफ डॉ बीनू सिंह की अगुवाई में तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिर्फ जनवरी माह में आतंक का पर्याय बने दर्जनों तस्करों को एएनटीएफ टीम दबोच कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!