August 8, 2026 3:58 am

एएनटीएफ ऑपरेशन यूनिट आगरा: ,21 लाख रुपए कीमत की अवैध एमडीएमए बरामद 

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने आगरा जिले के सिकंदरा क्षेत्र से दो तस्करों को धरदबोचा 

210 ग्राम अवैध एमडीएमए, दो मोबाइल फोन व 3,500 रुपए नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ के नेतृत्व में आतंक का पर्याय बने तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा कर एएनटीएफ यूनिट आगरा की टीम ने सोमवार को दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों तस्करों के पास से 210 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (एमडीएमए), दो मोबाइल फोन व 3,500 रुपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद अवैध एमडीएमए की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 21 लाख रुपए बताई जा रही है।

मुंबई से मादक पदार्थ (एमडीएमए) लाकर आगरा सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में अवैध मादक पदार्थ (एमडीएमए) की तस्करी करने की सूचना मिलने पर एएनटीएफ यूनिट आगरा की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से जाल बिछाया। उपनिरीक्षक हर्वेंद्र मिश्रा के मुताबिक गुरुवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो शख्स हैं जो मुंबई से अवैध मादक पदार्थ लाकर यूपी के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते हैं।

उन्होंने बताया कि सोमवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र फ्लाईओवर के पास दो तस्कर मौजूद हैं जो कहीं मादक पदार्थ की सप्लाई करने जा रहे हैं।

इस सूचना पर एएनटीएफ के उपनिरीक्षक हर्वेंद्र मिश्रा

स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर मौके से दो लोगों को धरदबोचा। एएनटीएफ यूनिट के उपनिरीक्षक हर्वेंद्र मिश्रा के मुताबिक पूछताछ में दोनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम नाम हमीरपुर जिले के रतवा थाना क्षेत्र स्थित मौदहा निवासी जयचंद यादव व राजेश यादव बताया।

एएनटीएफ के उपनिरीक्षक हर्वेंद्र मिश्रा के मुताबिक पकड़े गए दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो करीब एक साल से इस गोरखधंधे में लिप्त हैं और यह लोग एक व्यक्ति के लिए मादक पदार्थ की सप्लाई करते हैं। एएनटीएफ टीम का कहना है अभियुक्तों ने यह भी बताया कि यह लोग मुंबई से तीन-तीन सौ ग्राम एमडीएमए हमेशा की तरह अबकी बार दिल्ली से मादक पदार्थ (एमडीएमए) लाकर मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर सहित अन्य जिलों में सप्लाई करने की बात स्वीकार किया है। एएनटीएफ टीम के मुताबिक बरामद एमडीएमए की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 21 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!