August 8, 2026 1:45 pm

जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया (जे.पी.आई) के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन 

लखनऊ। जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया (जे.पी.आई) के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने प्रेस-प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कहा कि जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया प्रदेश की राजनीति की धुरी होगी । प्रदेश की जनता की मांग पर ही जे.पी.आई पार्टी का गठन किया गया है। वर्तमान में प्रदेश की राजनीति में जाति अथवा धर्म के नाम पर समाज में विभेद पैदा किया जा रहा है। सत्ता द्वारा संरक्षित तमाम जातिगत एवं धार्मिक उन्माद फैलाने वाले नेताओं को प्रदेश में खुली छूट दी गई है जो समाज के लिए घातक हैं । कोई जाति तो कोई धर्म के नाम पर कुछ भी ज्ञान देने से बाज नहीं आ रहा।उत्तर प्रदेश की जनता सपा,बसपा,कांग्रेस के बाद भाजपा से भी ऊब चुकी है। ये सभी पार्टियां जातिगत अथवा धार्मिक ध्रुवीकरण की पक्षधर है।आए दिन तमाम नेता जनता की बुनियादी समस्याओं के समाधान के बजाय नकारात्मक राजनीति कर रही हैं जिससे प्रदेश में भय-भूख,भ्रष्टाचार, बेरोजगारी,जातिवाद,आर्थिक असमानता, सामाजिक भेदभाव, शोषण,उत्पीड़न,अन्याय चरम पर है। पूंजीवाद एवं विरासत की राजनीति में प्रतिभावान युवा हासिये पर है। युवाओं के लिए ना कोई ठोस नीति और ना ही कोई ठोस कार्ययोजना फिर भी युवा राजनैतिक दलों के चंगुल में फंसा हुआ है और अपने को ठगा महसूस कर रहा है ।

जे.पी.आई सुप्रीमो शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने कहा जेपी के सपनों को वास्तविकता में साकार करने एवं सामाजिक समरसता,सद्भाव को कायम रखने , प्रदेश के खुशहाली, उन्नति,प्रगति एवं बेहतर भविष्य हेतु एक आदर्श समाज की स्थापना के लिए जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया की आवश्यकता पड़ी है। सत्ता में आने पर जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया समाज के सभी समस्याओं का निदान करेगी तथा सभी वर्गों को साथ लेकर चलेगी। प्रदेश की जनता को समाजवाद एवं राष्ट्र की आड़ में हमेशा छला गया लेकिन वर्तमान की जनता सपा भाजपा के ध्रुवीकरण की राजनीति को बखूबी समझ चुकी है।

उन्होंने कहा कि जे.पी.आई पार्टी उत्तर प्रदेश में पूरी मजबूती के साथ आगामी विधानसभा 2027 का चुनाव लड़ेगी तथा 1977 के इतिहास को दोहरायेगी । प्रदेश में युद्ध स्तर पर दौरा कर संगठन को चुस्त-दुरुस्त कर जनता की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे तथा जनता के बीच एक लंबी रेखा खींचते हुए प्रदेश में एक बेहतर राजनैतिक विकल्प प्रस्तुत करेंगे। पार्टी के एजेंडे में छात्रों,नौजवानों,बेरोजगारों,महिलाओं, किसानो,शोषितों,पीड़ितों, वंचितों,व्यापारियों,पत्रकारों,अधिवक्ताओं,आउटसोर्सिंग कर्मचारियों तथा सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मुद्दे मांग-पत्र में शामिल किये जायेंगे। आने वाले दिनों में विभिन्न दलों के हजारों नेता, बुद्धिजीवी,सामाजिक कार्यकर्ता भी पार्टी में शामिल होंगे। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एडo संग्राम सिंह, डॉo ए.के राय,अजमत उल्ला खान राष्ट्रीय महासचिव पंचायती राज, रामविलास साहू, डॉ0 सर्वेश श्रीवास्तव, विजय प्रकाश पाण्डेय,राजेश सिंह,संयोजक महिला प्रकोष्ठ एडo सीमा कुशवाहा,ममता सिंह,धर्मेंद्र यादव, धर्मेंद्र सिंह उन्नाव,शिवम सिंह ,ओम पाल ,सुमित कुमार,एस.के तूफानी,दानिश जाफरी सहित तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!