ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट के शाहपुर निवासी एलर्ट मल्टी सोल्यूशन सिक्योरिटी कंपनी के फिल्ड आफिसर योगेंद्र सिंह के यहां चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने बुधवार को गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस को पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी का तार बरामद हुए हैं।
इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार के मुताबिक बीते 15 फरवरी 2026 को चिनहट क्षेत्र स्थित शाहपुर निवासी योगेंद्र सिंह ने लिखित तहरीर देकर बताया कि इनाया रयल हाइट्स गोमतीनगर विस्तार में अज्ञात बदमाशों ने एल्युमिनियम केबिल चोरी कर लिया है। इस मामले में उपनिरीक्षक उपेंद्र गिरी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही थी मंगलवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक को ग्वारी पुल के नीचे मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अजगैन उन्नाव व हाल पता सुशांत गोल्फ सिटी निवासी आदर्श सिंह बताया।
पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इसी ने योगेंद्र सिंह की कंपनी में तार चोरी किया था। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी आदर्श इनाया हाईट्स सेक्टर एक एलर्ट कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने बताया कि जब कोई नहीं रहता कि इसी दौरान अपने मित्र हर्ष को तार चोरी कर देता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




