August 8, 2026 3:58 am

इक्यावन बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार 

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक बटुकों को दिया आशीर्वाद 

लखनऊ । श्री सदगुरु कबीर साहेब वेद वेदांग गुरुकुलम तत्वाधान में आज यहां श्री सद्गुरू कबीर जागू आश्रम, दसौली बसहा, निकट इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, कुर्सी रोड पर 51 बटुकों को द्वितीय सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्री श्री 108 महंत योगेंद्र साहेब, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक सहित कई प्रमुख साधू-संत बटुकों को भविष्य की शुभकामनाओं के साथ आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम के आयोजक ऋषि त्रिवेदी ने बताया कि कार्यक्रम में यज्ञोपवीत समारोह की शुरूआत विधिविधान के साथ हुयी, इससे पहले तय कार्यक्रम के अनुसार बटुक अपने परिवारीजनों के साथ सुबह ही पहुंच गये थे। जिन्हें बधायी देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा है। देर शाम तक चले इस समारोह में गुरूकुलम के प्रधानाचार्य शिवपूजन दीक्षित ने बताया कि सामूहिक यज्ञोपवीत की पिछले दो कार्यक्रमों की सफलता को देखते हुये अगले 101 बटुकों का एक साथ यज्ञोपवीत करवाने का प्रयास किया जायेगा।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!