मलिहाबाद लखनऊ। राजधानी लखनऊ से मात्र 45 किलोमीटर दूरी पर रहीमाबाद थाना क्षेत्र में दोपहर में रहीमाबाद थाना प्रभारी अरुण कुमार त्रिगुणायक ने मैं फोर्स के साथ आगामी होली का त्यौहार को
लेकर रूट मार्च रहीमाबाद कस्बा होते हुए भतोइया होते हुए दिलावर नगर सस्पन गहदों रुसैना सहीजना जालामऊ मुंशी खेड़ा तरौना गांव में पहुंच कर सभी गांव वासियों को होली का पर्व त्योहार शांति पूर्ण ढंग से मनाए जाने एवं शराब पीकर वाहन दो पहिया चार पहिया वाहनों को मत चलाएं क्योंकि अक्सर घटनाएं होती रहती हैं और लड़ाई झगड़ा मारपीट न होने देना आदि कोई भी व्यक्ति ना माने तो इसकी सूचना मुझको तत्काल देकर अवगत करायें ताकि सही समय पर पहुंच कर गंभीर घटनाएं न घट सकें और बताया कि कोई भी व्यक्ति अपराधी किसी का आप लोगों को दिखाई दे इसकी सूचना तत्काल आवश्यक अवगत कराये क्योंकि कोई भी क्षेत्र में घटनाएं होने वाली उनकी रोकथाम लगाई जा सके ।




