ए अहमद सौदागर लखनऊ। चन्द्रदर्शन के मुताबिक 21वीं रमजान के मौके पर दिनांक 11/12.03.2026 को रौजा-ए-नजफ रूस्तमनगर थाना सहादतगंज सुबह चार बजे मजलिस पढ़ी जाएगी। मजलिस के पश्चात ताबूत का जुलूस रौजा-ए-नजफ रूस्तमनगर थाना सआदतगंज से प्रारम्भ होकर नजफ रोड, छोटे साहब आलम रोड, मंसूर नगर तिराहा, गिरधारी सिंह इण्टर कॉलेज, बिल्लौचपुरा तिराहा, हरी बिल्डिंग (तम्बाकू वाली गली), थाना बाजारखाला के सामने होकर टुड़ियागंज, हैदरगंज तिराहा, बुलाकी अड्डा, एवररेडी तिराहा होते हुये कर्बला थानाक्षेत्र तालकटोरा पहुंचकर समाप्त होगा।
इस मौके पर समाप्ति तक यातायात/डायवर्जन व्यवस्था निम्न प्रकार की जायेगी-*
रौजा-ए-काजमैन (टापे वाली गली) तिराहे से नजफ इमामबाडा, कल्लू होटल तिराहा, मंसूर नगर तिराहा की तरफ आने वाला सामान्य यातायात गिरधारी सिंह इण्टर कालेज होते हुये टूड़ियागंज की ओर नही जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात सआदतगंज थाना तिराहा से चौपटिया होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
नक्खास तिराहे से टुड़ियागंज तिराहा, बाजारखाला, हैदरगंज तिराहे की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात नक्खास तिराहे से बांये रकाबगंज पुल या मेडिकल क्रास (कमला नेहरू) होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
रकाबगंज पुल चौराहे से नक्खास की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगे, बल्कि यह यातायात मेडिकल कालेज चौराहा या नाका चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
टुड़ियागंज तिराहे से गिरधारी सिंह इन्टर कालेज, मसूर नगर, कल्लू होटल तिराहा या बाजारखाला, हैदरगंज तिराहे की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात नक्खास तिराहे से मेडिकल क्रास (कमला नेहरू क्रांसिग) या रकाबगंज पुल होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
लाल माधव तिराहा (हैदरगंज) से टुडियागंज तिराहा, नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहे की ओर किसी भी यातायात प्रकार का यातायात नही जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात ऐशबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें।
बुलाकी अड्डा तिराहे से हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहे की ओर किसी भी प्रकार का यातायात नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
मिल एरिया तिराहे से बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की ओर किसी भी प्रकार का यातायात नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात मीना ब्रेकरी, ई-ब्लाक राजाजी पुरम होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
एवरेडी तिराहे से मिल एरिया या विक्रम कार्टन मिल तिराहे की ओर किसी भी प्रकार का यातायात नहीं जा सकेगें, बल्कि यह यातायात भूसामण्डी, मवैया, आलमबाग होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगें।
भूसा मंडी तिराहे से एवररेडी तिराहे की ओर किसी भी प्रकार के यातायात नही जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात मवैया या ऐशबाग रोड होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
विक्रम काटन मिल तिराहे से एवररेडी या कर्बला ताल कटोरा की ओर किसी भी प्रकार का यातायात नहीं जा सकेगा, बल्कि यातायात लंगड़ा फाटक ओवरब्रिज, सूर्य नगर राजाजीपुरम होकर अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
ई-ब्लाक राजाजीपुरम् तिराहे से कर्बला तालकटोरा की ओर सामान्य यातायात नही जा सकेगा, बल्कि यह यातायात आलमनगर रोड या सूर्यनगर, लगडा फाटक ओवरब्रिज होते हुए अपने गन्ंतव्य को जा सकेंगे।
आलमबाग की ओर से आने वाला यातायात लगडा फाटक ओवरव्रिज ढाल तिराहे से विक्रम कार्टन मिल, एवरेडी तिराहे की ओर नही जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात सूर्यनगर, आलमबाग होकर जा सकेंगे।
मवैया तिराहे से मवैया ओबरब्रिज की ओर से आने वाला यातायात एवरेडी तिराहा नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह यातायात आलमबाग, नाका होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
बताते चलें कि सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-सामान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, फायर सर्विस, शव वाहन आदि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।




