April 22, 2026 5:48 am

साईं भजनो से साईंमय हुआ वातावरण,धूमधाम सें साईं भक्तों ने खेली फूलों की होली

लखनऊ। (संवाददाता) 14 मार्च की शाम लखनऊ के साई सेवको के लिये बहुत ही सुखद रही। सभी का जज़्बा जैसे साई को पा लेने जैसा था। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में चल रहे विप्लव को शांत करवाने के लिए साईं शांति यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें 101 आहुतियां दी गईं।

उपस्थित जन समुदाय ने विश्व शांति की कामना करी। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु सांसद दिनेश शर्मा भी आए और बाबा के स्वरूप का माल्यार्पण कर, समस्त साईं परिवार को बधाई दी। तत्पश्चात, बाबा की भजनों से सेवा साई की मीरा, मीनू सचदेवा जी द्वारा सांय 6 बजे से प्रारंभ की गई। साई राम चले आओ….. साई मेरी रक्षा करना……तुम हमारे हो हम तुमारे है साई,….आपकी कृपा से सब काम….. साई बाबा त्रिपुरारी…आदि भजनो से साई सेवको ने मानसिक रूप से शिरडी का एहसास किया। मीनू सचदेवा के साथ भजन मंडली के अन्य सदस्यों और जय शंकर वर्मा (बूटी काका) का सम्मान पटका पहना कर किया।

परिवार के सदस्यों इंद्रेश सिंह, शिवराम त्रिपाठी, राजेश पटेल, अतुल मिश्रा, दानवीर दीपक, डॉ हिमांशु श्रीवास्तव, हरीश सनवाल, डॉ ऋतु जयसवाल, उमेश यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव आदि ने बाबा को अपनी सेवा दीं। जैसा कि कार्यक्रम का नाम था, होली की यादों को ताजा करते हुए सभी भक्तों ने फूलों की होली मनाई। सभी उपस्थित साईं सेवकों ने बाबा के समक्ष एक दीप जला कर अपनी मानसिक उपस्थिति दर्ज कराई। बाबा को दीप श्रृंखला से विशेष लगाव था और वह द्वारिका माई को दीपों की श्रृंखला से आलोकित रखते थे। जे सी गेस्ट हाउस के मालिक अभिषेक को साई परिवार की ओर से उनकी सेवा के लिये, मीनू ने शाल पहना कर सम्मानित किया।

भजनों के बीच में ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय मिश्रा (दादा) द्वारा सभी उपस्थित साथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। अनेक गणमान्य अधिवक्ताओं की उपस्थिति जैसे सुनील सिंह, डॉ वी के सिंह आदि ने उत्सव को गरिमामई बना दिया। उपस्थित भक्तों को रतन मिश्रा, डॉ मीना पाण्डेय और संध्या मिश्रा आदि ने भोग भंडारा खिलाया और तत्पश्च्यात इन मधुर यादों के साथ सभी उपस्थित भक्तों का, परिवार के मुखिया संजय मिश्रा ने धन्यवाद दिया।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!