August 8, 2026 3:44 am

पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर सभी जोन की पुलिस ने शांति व्यवस्था के लिए किया पैदल मार्च 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। ईद उल फितर पर्व व नवरात्रि पर्व पर शांति-व्यवस्था कायम रखने के मद्देनजर पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में राजधानी लखनऊ के सभी जोन के डीसीपी, एडीसीपी व एसीपी के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी कर दी है। इसी कड़ी में पुलिस ने गुरुवार को अपने-अपने इलाकों में सुरक्षा के मद्देनजर पैदल मार्च किया।

पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर, संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार के निर्देशन में सभी जोन की पुलिस ने अपने-अपने इलाकों में पैदल गस्त कर चेकिंग अभियान चलाया।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा, इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह, इंस्पेक्टर इंदिरा नगर, इंस्पेक्टर गाजीपुर, इंस्पेक्टर बीबीडी, इंस्पेक्टर गोमतीनगर, इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार, इंस्पेक्टर सरोजनीनगर, इंस्पेक्टर बंथरा, इंस्पेक्टर गोसाईगंज, इंस्पेक्टर मड़ियांव, इंस्पेक्टर हसनगंज, इंस्पेक्टर मलिहाबाद, इंस्पेक्टर रहीमाबाद, इंस्पेक्टर माल, इंस्पेक्टर काकोरी, इंस्पेक्टर पार सहित सभी स्टेशन अफसरों ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया और साथ ही पैदल गस्त किया। इसके अलावा इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र और इंस्पेक्टर विभूतिखंड ने सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में पैदल गस्त कर सुरक्षा का एहसास दिलाया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!