August 8, 2026 3:03 am

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल: मुस्लावा जमा मस्जिद में इफ्तार के आयोजन से महकी भाईचारे की खुशबू

औरास, उन्नाव। (संवाददाता) औरास क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुस्लावा में आपसी भाईचारे और तहजीब की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। यहाँ स्थित मुस्लावा जमा मस्जिद में रोजेदारों के लिए एक भव्य रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूरा गाँव एकता के सूत्र में बंधा नजर आया।

गाँव वालों ने पेश की एकता की मिसाल

इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि इसका प्रबंधन और आयोजन गाँव के समस्त लोगों द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। ग्रामीणों ने मिलकर रोजेदारों के लिए इफ्तार के विशेष इंतजाम किए गए शाम को जैसे ही मगरिब की अजान हुई, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने एक साथ बैठकर अपना रोजा खोला।

देश की खुशहाली के लिए मांगी दुआ

इफ्तार के बाद मस्जिद में नमाज अदा की गई और मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे तथा गाँव की खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में प्रेम और सद्भावना बढ़ती है और आपसी दूरियां कम होती हैं।

रौनक और उत्साह का माहौल

मस्जिद परिसर में इफ्तार को लेकर काफी उत्साह देखा गया। फल, शरबत और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों से सजी दस्तरख्वान पर गांव के लोग शामिल हुए। ग्रामीणों का कहना है कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और वे भविष्य में भी इसी तरह मिल-जुलकर हर त्योहार मनाते रहेंगे।

इस अवसर पर गाँव के गणमान्य नागरिक, युवा और बुजुर्ग भारी संख्या में उपस्थित रहे।

 

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!