August 8, 2026 3:00 am

रहीमाबाद: रमज़ान की बरकत और भाईचारे का संदेश, तिरगांव में भव्य रोज़ा इफ्तार का आयोजन

रमज़ान में इंसानियत,सब्र और मोहब्बत का असली रास्ता दिखाता है: प्रधान पद प्रत्याशी जलाल अहमद

रहीमाबाद, लखनऊ। पाक माह-ए-रमज़ान की रौनक और बरकतों के बीच विकासखंड मलिहाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत तिरगांव में एक भव्य रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत तिरगांव में आयोजित इस इफ्तार पार्टी में सैकड़ों रोज़ेदारों और स्थानीय नागरिकों ने एक साथ बैठकर रोज़ा खोला। आयोजन विकासखंड मलिहाबाद के लोकप्रिय प्रधान पद प्रत्याशी जलाल अहमद की ओर से किया गया, जिसमें आपसी भाईचारे, मोहब्बत और गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत झलक देखने को मिली।

इफ्तार के दौरान रोज़ेदारों के लिए खजूर, ताज़े फल, शरबत, जूस और अन्य लजीज़ व्यंजनों का विशेष इंतज़ाम किया गया था। जैसे ही मग़रिब की अज़ान हुई, सभी रोज़ेदारों ने सामूहिक रूप से रोज़ा खोला और अल्लाह तआला का शुक्र अदा किया। इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिससे पूरा माहौल आध्यात्मिकता और सौहार्द से सराबोर नजर आया।

प्रधान पद प्रत्याशी जलाल अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि रमज़ान का पाक महीना हमें सब्र, रहमत, मोहब्बत और इंसानियत का पैग़ाम देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करते हैं तथा लोगों के दिलों को आपस में जोड़ने का काम करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि रमज़ान हमें यह भी सिखाता है कि हमें समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए और इंसानियत के रास्ते पर चलना चाहिए।

इफ्तार के बाद देश की अखंडता, अमन-चैन, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने के लिए विशेष दुआ की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मुल्क में अमन, तरक्की और खुशहाली की कामना की।

यह भव्य रोज़ा इफ्तार सामाजिक एकता और गंगा-जमुनी तहज़ीब की एक शानदार और प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!