लखनऊ। चौक चौराहे पर मराठी समाज उत्तर प्रदेश द्वारा संस्थापक, अध्यक्ष उमेश पार्टी के नेतृत्व मे गुडी पाडवा मनाया गया जो चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है। यह समृद्धी नइ फसल की कटाई और विजय का उत्सव है इस दिन हर मराठी के घर के बाहर गुडी जिसमे एक 10 से 12 फिट उंची दंडी को उपर से नई साडी, तांबे का लोटा, (ऊपर से उलटा) फुल माला, बताशे की माला नीम की पत्ती के साथ खडी की जाती नारियल तोडके पूजा की जाती है और विजय पताका के रूप मे स्थापित की जाती है। जो नकारात्मकता को दूर कर घर मे सुख शांती और सकारात्मक ऊर्जा रहती है। इसके साथ ही भगवा फहराया गया जो प्रभू रामचंद्र के रावण राज पर विजय का प्रतीक है।
गुडीपाडवा के दिन पारंपारिक पकवान बनते इस दिन नीम की पत्ती रोगनाशक और गुड चिनी के साथ श्रीखंड, पुरण पोली जैसे व्यंजन बनाए जाते जो जीवन मे मिठास और स्वास्थ का संदेश देते है। संक्षेप में यह त्योहार घर मे सकारात्मक लाने नइ उम्मीदो के साथ नये साल का स्वागत करने और बुराई पर अच्छे का विजय के पर्व के तौर पर देखा जाता है। इस कार्यक्रम मे मराठी समाज उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष उमेश पाटील के साथ वरिष्ठ महामंत्री गजानन माने पाटील, संरक्षक भानुदास पाटील, महामंत्री सचिन माली, संतोष पाटील,संघटन मंत्री विकास पाटील, सागर जाधव, विश्वास पाटील, विष्णू चव्हाण, वैभव के साथ साथ अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




