मौके से मिला सुसाइड नोट, खुद को ठहराया मौत का जिम्मेदार
पूरे इलाके में फैली सनसनी, पुलिस मौके पर
ए अहमद सौदागर लखनऊ। कर्ज का बोझ, घरेलू कलह या फिर कोई और वजह को लेकर राजधानी लखनऊ में जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बंथरा थाना क्षेत्र स्थित नींवा गांव में शुक्रवार सुबह अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
इस वारदात में मां व बेटे की मौत हो गई। जबकि पिता की हालत नाजुक बनी हुई है।
बंथरा थाना क्षेत्र स्थित नींवा गांव निवासी 55 वर्षीय रूपनारायण , 52 वर्षीय पत्नी तारावती 30 वर्षीय बेटे संदीप के साथ रहते हैं।
बताया जा रहा है कि रूपनारायण परिवार सहित कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी पत्नी व बेटे की मौत हो गई जबकि रूपनारायण की हालत गंभीर बनी हुई है।
मृतक के छोटे बेटे कुलदीप ने पुलिस को बताया कि जब वह घर पहुंचा तो उसके पिता रूपनारायण उल्टियां कर रहे थे। वहीं, मां तारावती और बड़े भाई संदीप बेसुध हालत में पड़े हुए थे। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे अंदेशा हुआ कि उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है।
पिता की हालत गंभीर
यह माजरा देख कुलदीप के होश उड़ गए और आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को आनन-फानन अस्पताल भिजवाया , जहां डॉक्टरों ने तारावती व संदीप को मृत घोषित कर दिया, जबकि रूपनारायण की हालत गंभीर है।
पुलिस को मृतक की जेब से मिला सुसाइड नोट
पुलिस को मृतक संदीप की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें अपनी मौत का खुद जिम्मेदार ठहराया है।
हालांकि, असली वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। इंस्पेक्टर बंथरा के मुताबिक दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले की जांच जा रही है। आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस कदम के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।
बैंक से लिया था कर्ज
डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के मुताबिक परिवार होटल कारोबार से जुड़ा है। रूपनारायण गांव के बाहर चाय-समोसा का छोटा होटल चलाता था उसी से परिवार का गुजारा होता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। परिवार पर बैंक का लोन बकाया होने की बात भी सामने आई है, जिसे चुकाने में कठिनाई हो रही थी।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले बैंक की ओर से नोटिस भी चस्पा किया गया था। हालांकि, जहर खाने की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




