April 22, 2026 4:22 pm

मोहनलालगंज: मारपीट कर मोबाइल और रिवाल्वर छीनने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार 

एक रिवाल्वर, कारतूस व मोबाइल फोन बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र में एक होटल से लौट रहे पीजीआई के तेलीबाग निवासी हेमंत सोनी के साथ मारपीट कर उनकी रिवाल्वर और मोबाइल फोन लूटने वाले तीन लुटेरों को मोहनलालगंज पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया पुलिस को इनके पास से लूटी गई रिवाल्वर, कारतूस व मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

मोहनलालगंज क्षेत्र के जेल रोड पर स्थित हुलास खेड़ा गांव के पास तेलीबाग निवासी हेमंत सोनी की रिवाल्वर व मोबाइल फोन लूटने वालों की तलाश के दौरान ही पुलिस को इस गिरोह के बारे में सुराग लग गया। उसके बाद मोहनलालगंज पुलिस सक्रिय हुई और मुखबिर की सूचना पर बुधवार को तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।

उपनिरीक्षक रामसागर गुप्ता के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों ने अपना नाम विशेष त्रिवेदी उर्फ राज पंडित, रवि सिंह उर्फ विक्की सिंह व आर्यन सिंह बताया। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपित मोहनलालगंज क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं।

गौर करें तो छह अप्रैल 2026 को पीजीआई के तेलीबाग वृन्दावन निवासी हेमंत सोनी अपने बड़े भाई शंकर सोनी के राजा की बेटी के मुंडन में शामिल होने के लिए एक होटल में गए थे। बताया जा रहा है कि वापस घर लौटते समय कार पार्किंग को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। कुछ देर बाद तीन लोग कार से आए हेमंत सोनी व उनके भाई शंकर सोनी के साथ मारपीट कर उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर व मोबाइल फोन छीन लिया था। इस मामले में पुलिस पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बुधवार को तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

56
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!