August 8, 2026 2:59 am

बिजनौर: गुनाहों के दलदल में फंस रहीं कलयुगी महिलाएं 

गिट्टा गैंग का भंडाफोड़, एक महिला सहित तीन गिरफ्तार 

शानो-शौकत की चाह में बन गए शातिर चोर, छह लाख रुपए कीमत के जेवरात बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बच्चों पर ही मां-बाप की उम्मीदें टिकी होती है। उनका करियर संवारने में वे जीवन भर की गाढ़ी कमाई लगा देते हैं, लेकिन उनकी भटकतीं राहें सपनों की दुश्मन बन जाती है। नई उम्र के लड़के कलयुगी महिलाओं के फेर में आकर अपराध की दुनिया में कदम रख वह खुद ही बल्कि परिवार वालों को शर्मिन्दा होने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

राजधानी लखनऊ के बिजनौर पुलिस ने गुरुवार को एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो एक शातिराना दिमाग वाली महिला गिट्टा गैंग चलाकर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बंद घरों को निशाना बनावाती थी। पुलिस को इनके पास से लाखों-लाख के नहीं बल्कि छह लाख रुपए कीमत के जेवरात बरामद हुए हैं।

इंस्पेक्टर बिजनौर की टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम बाजारखाला थाना क्षेत्र स्थित एवरेडी चौराहा व हाल पता पारा के जलालपुर फाटक निवासी निलोफर उर्फ गिट्टा उर्फ गीता पुत्री मुन्ना खान (22), आदमपुर नगराम निवासी 20 वर्षीय प्रियांशु उर्फ दिपांशु पुत्र महेश कुमार व बहराइच जिले के कोतवाली शहर क्षेत्र स्थित काजीपुरा निवासी 22 वर्षीय अमन पुत्र नफीस उर्फ सिराजुद्दीन बताया।

पुलिस के मुताबिक पकड़े सभी आरोपितों का एक संगठित गिरोह है जो दिन में बंद घरों एवं दुकानों को रैकी करने के बाद शाम ढलते ही धावा बोलकर नकदी व जेवरात बटोर कर भाग निकलते हैं। बताया जा रहा है कि इस गैंग को पुरूष नहीं बल्कि निलोफर उर्फ गिट्टा उर्फ गीता गिट्टा नाम से गैंग चलाती है। पुलिस को इनके पास से करीब छह लाख रुपए कीमत के गहने बरामद हुए हैं।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!