June 14, 2026 1:27 am

उन्नाव: भीषण गर्मी में ‘लो-वोल्टेज’ की मार, मुसलावा गांव के पंखे-कूलर बने शोपीस; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

उन्नाव (औरास)। (संवाददाता) विद्युत उपकेंद्र हाजीपुर गोसा के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुसलावा में बिजली विभाग की एक बड़ी लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। क्षेत्र में पड़ रही इस रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी के बीच, ग्रामीण पिछले कई महीनों से ‘लो-वोल्टेज’ की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थिति यह है कि घरों में लगे पंखे और कूलर सिर्फ शोपीस बनकर रह गए हैं, जिससे ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं चेते जिम्मेदार स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि गांव में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर पूरी तरह से जर्जर हो चुका है और लोड उठाने में सक्षम नहीं है।

इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र के लाइनमैन से लेकर क्षेत्रिय जूनियर इंजीनियर (JE) तक से कई बार लिखित और मौखिक शिकायत की जा चुकी है। ग्रामीणों की मांग है कि इस पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर अधिक क्षमता का नया ट्रांसफार्मर रखवाया जाए।

ग्रामीणों का आरोप

“जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है, लेकिन जमीन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। ग्रामीणों में भारी आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी महीनों से नारकीय जीवन जीने को मजबूर मुसलावा गांव के निवासियों में अब बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ सरकार निर्बाध बिजली आपूर्ति के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ औरास क्षेत्र के बिजली अधिकारी सरकार के इन दावों को ठेंगा दिखा रहे हैं। यदि जल्द ही गांव में नया ट्रांसफार्मर रखकर लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो ग्रामीण बिजली दफ्तर का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

 

60
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!