August 8, 2026 3:41 am

चिनहट: नाबालिग बच्चे को बहला-फुसलाकर उसके घर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा 

इंस्पेक्टर चिनहट की टीम ने दो आरोपितों को दबोचा, दो अपचारी पुलिस संरक्षण में 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर हरदासी खेड़ा गांव स्थित एक खाली मैदान के पास से एक नाबालिग बच्चे को बहला-फुसलाकर उसके घर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि इस गिरोह में शामिल दो अपचारी को पुलिस संरक्षण में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को इनकी निशानदेही पर सोने-चांदी के गहने, मोबाइल फोन व एक लाख रुपए की नकदी बरामद हुई है।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक नौ जून 2026 को चिनहट क्षेत्र के संगम सिटी कालोनी के पास रहने वाले राजेश प्रसाद ने लिखित तहरीर देकर बताया उनके नाबालिग बच्चे को बहला-फुसलाकर उनके घर से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी हुई थी। चोरों ने बेखौफ होकर घर में घुसकर नकदी व आभूषण चुरा ली थी। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपितों की पहचान की।

रविवार को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक संजीव कुमार, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक विशाल यादव, हेड कांस्टेबल अरूण कुमार व कांस्टेबल विनय शुक्ला ने मुखबिर की सूचना पर इटौंजा थाना क्षेत्र के कमालपुर सिरसा व हाल पता चिनहट के धौकलपुर निवासी 21 वर्षीय सुधांशु यादव पुत्र महेन्द्र कुमार यादव व चिनहट क्षेत्र स्थित कंचनपुर मटियारी गांव निवासी 23 वर्षीय लकी यादव पुत्र शिवकुमार यादव को धरदबोचा। वहीं पुलिस टीम ने इस गिरोह में शामिल दो अपचारी को पुलिस संरक्षण में लेकर पूछताछ कर रही है।

इंस्पेक्टर चिनहट के मुताबिक पकड़े आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनका एक संगठित गिरोह है जो मासूम बच्चों को बहला-फुसलाकर उनके घर में धावा बोलकर घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपितों के पास से सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन व एक लाख रुपए की नकदी बरामद हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!