August 8, 2026 2:55 am

बाजारखाला: ट्रेन में बम होने की सूचना निकली झूठी 

जांच पड़ताल के बाद गलत निकली खबर तो यात्रियों और पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों ने ली राहत की सांस 

सीट न मिलने पर एक युवक ने दी थी बम होने की खबर, गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। बाजारखाला क्षेत्र के ऐशबाग स्थित रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बम होने की सूचना ने रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी मचा दी। ट्रेन की सीट के नीचे बम होने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में बम निरोधक दस्ते तथा सुरक्षा एजेंसियों के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस और जीआरपी पुलिस मामले की गहनता से छानबीन की तो पता चला कि सीट न मिलने पर एक युवक ने बम होने की खबर दी है। पड़ताल के बाद पुलिस ने उक्त युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जांच के बाद सूचना झूठी निकली तो यात्रियों और सुरक्षा एजेंसियों तथा पुलिस ने राहत की सांस ली। करीब एक घंटे के बाद ट्रेन को सकुशल रवाना किया गया।

बाजारखाला क्षेत्र के ऐशबाग स्थित रेलवे स्टेशन खड़ी एक ट्रेन में बम होने की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस, जीआरपी एवं सुरक्षा एजेंसियां आनन-फानन में मौके पर पहुंची। जांच एजेंसियां और पुलिस बम निरोधक दस्ते के साथ गहनता से छानबीन की, लेकिन कोई ऐसी घातक वस्तु नहीं मिली। जांच पड़ताल में जुटे पुलिस अफसरों का कहना है कि इस मामले की गहनता से छानबीन की गई तो पता चला कि तेलंगाना राज्य के रजाना जिले के बेमू फुलवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित विमल वाड़ा निवासी 26 वर्षीय सैनी जैकी पुत्र सोवनाथ ने ट्रेन में बैठने के लिए सीट न मिलने पर ट्रेन में बम होने की झूठी सूचना देकर अफरातफरी मचा दी। चेहरा चिन्हित होने के बाद पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा और गहनता से छानबीन शुरू कर दी। तब जाकर पुलिस और जांच एजेंसियों ने राहत की सांस ली। करीब एक घंटे की गहन जांच पड़ताल के बाद ट्रेन को सकुशल रवाना किया गया।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!