August 8, 2026 3:41 am

नोएडा में हथियार फैक्ट्री व कानपुर में आठ किलो चरस बरामद

ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के नोएडाके बादलपुर में पुलिस नें 3 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 6 अवैध हथियार औऱ 140 कारतूस व कार बरामद किया है।

थाना बादलपुर पुलिस ने अम्बुजा सीमेन्ट फैक्ट्री के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दो आरोपी मौके से फरार गये ।

पकड़े गये राहुल साकीपुर, नीटू उर्फ कुलदीप बड़पुरा, मनोज उर्फ गुड्डू बरमदपुर बुलंदशहर के पास से 2 अवैध पिस्टल 32 बोर औऱ 32 जिंदा तथा 19 खोखा कारतूस,4 अवैध तमंचा 315 बोर तथा 108 खोखा कारतूस, 1 कार बरामद हुईं है ।पुलिस के मुताबिक नीटू उर्फ कुलदीप शातिर अपराधी है। नोएडा के अलग-अलग थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट के 5 मुकदमे दर्ज हैं। थाना बादलपुर में केस दर्ज।

वहीं कानपुर के बर्रा इलाके में प्रिया हॉस्पिटल अंडरपास से 2 तस्कर गिरफ्तार किये गये।जिनके पास से 8 किलो 458 ग्राम चरस बरामद किया। थाना बर्रा औऱ क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने रमजान अहमद और एजाज अहमद, दोनों निवासी मसवानपुर थाना रावतपुर को गिरफ्तार किया।जिसके पास से 8 किलो 458 ग्राम अवैध चरस। थाना बर्रा में विधिक कार्रवाई जारी।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!