August 8, 2026 3:56 am

इंस्पेक्टर चिनहट की टीम को मिली बड़ी कामयाबी: संदिग्ध हालात में लापता हुई दो वर्षीय मासूम बच्ची सीतापुर से सकुशल बरामद 

महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, एक युवक हिरासत में, पूछताछ जारी 

पीड़ित महिला ने युवक पर देहव्यापार करने का लगाया आरोपी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। चिनहट थाना क्षेत्र स्थित एक होटल से संदिग्ध हालात में लापता हुई दो वर्षीय मासूम बच्ची को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने बुधवार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से सीतापुर जिले से सकुशल बरामद कर लिया। मासूम बच्ची की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही। महिला का आरोप है कि उक्त युवक 25 दिनों से एक होटल में रखकर जबरन देहव्यापार का धंधा कराने की कोशिश कर रहा था। पुलिस पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराने के मुकदमा दर्ज कर मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक आठ जुलाई 2026 को एक महिला ने थाने पर लिखित तहरीर देकर बताया कि पिछले 25 दिनों से उसे चिनहट क्षेत्र के लौलाई गांव के पास स्थित शिव गेस्ट हाउस निवासी अनिल कुमार सिंह पुत्र हीरालाल ने एक होटल में रखकर जबरन देहव्यापार कराने की कोशिश कर रहा था।

यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसकी दो वर्षीय मासूम बेटी को अपने पास रखा है और मांगने पर वापस नहीं दे रहा है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने आनन-फानन में अनिल कुमार सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो पता चला कि महिला आरोपी की परिचित है और वह अपने मर्जी से उसके साथ होटल में ठहरी हुई थी।

हिरासत में लिए गए आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पांच जुलाई 2026 को महिला अपनी मासूम बच्ची को छोड़कर कहीं चली गई।

महिला के न मिलने पर बच्ची की देखभाल करने के लिए वह अपनी जानने वाली सीतापुर निवासी एक महिला दे दिया था।

पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम सीतापुर जिले के लिए रवाना हुई और स्थानीय पुलिस के सहयोग से सीतापुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र स्थित सरवाहन पुरवा गांव पहुंची और मासूम बच्ची को सकुशल बरामद कर पीड़ित महिला के सिपुर्द कर दिया।

महिला का आरोप है कि आरोपी अन्य साथियों के साथ मिलकर उससे जबरन शारीरिक संबंध बना रहा था। इंस्पेक्टर चिनहट के मुताबिक महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की भी गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!