August 8, 2026 3:58 am

काकोरी: आटो रिक्शा खरीदने गए युवक की मिली लाश 

लूटपाट के बाद हत्या कर शव फेंकें जाने की आंशका, एक युवक पुलिस हिरासत में 

भलिया क्षेत्र में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। काकोरी क्षेत्र में अपने साथी के साथ मंगलवार को आटो रिक्शा खरीदने के लिए अस्सी हजार रुपए लेकर निकले एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव बुधवार को भलिया गांव से कुछ दूरी पर आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी कि इसी दोना गांव निवासी मस्तराम रावत भी मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान अपने 30 वर्षीय भाई दिलीप रावत के रूप में की। पुलिस साथ में गए उपरोक्त निवासी मुजीब उर्फ मन्ना को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

काकोरी क्षेत्र स्थित दोना गांव निवासी मस्तराम रावत परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका 30 वर्षीय भाई दिलीप रावत गांव के ही रहने वाले मुजीब उर्फ मन्ना पुत्र हैदर के साथ मंगलवार को घर से 80 हजार रुपए लेकर आटो रिक्शा खींचने के लिए निकाला था, लेकिन देर रात तक घर न लौटने पर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। बुधवार को भलिया गांव के पास आगरा एक्सप्रेसवे के किनारे एक युवक की लाश मिलने की खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी कि इसी दौरान अपने भाई की तलाश में भटक रहे मस्तराम रावत भी परिवार के साथ मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान अपने 30 वर्षीय भाई दिलीप रावत के रूप में की।

घरवाले लूटपाट के बाद दिलीप रावत की हत्या कर शव फेंकें जाने की आंशका जता रहे हैं। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है। वहीं साथ में गए मुजीब उर्फ मन्ना को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

63
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!