मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र में आज पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ एक किशोर को उसके परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया है।
ज्ञात हो कि आठ अगस्त को ग्राम जालामऊ रेलवे क्रॉसिंग के पास एक मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोर के गायब होने की सूचना मिली सूचना मिलते ही थाना रहीमाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को पकड़ लिया पूछताछ के दौरान उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह अपने बारे में सही जानकारी जानकारी नहीं दे पाया अलग-अलग गांवों के नाम बताता रहा।इसके बावजूद पुलिस टीम ने धैर्य और सूझबूझ से स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई तथा लगातार प्रयास करते हुए किशोर की पहचान अनुज (लगभग 16 वर्ष) के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने उसके पिता सुखबारी पुत्र स्वर्गीय लक्ष्मण प्रसाद, निवासी ग्राम भटऊ जमालपुर, थाना काकोरी के रूप मे हुई पुलिस की सूचना अनुज के पिता थाना रहीमाबाद पहुंचे पुलिस ने किशोर को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
अपने बेटे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और रहीमाबाद पुलिस का आभार व्यक्त किया।





