दो सोने की चेन व घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। जानकीपुरम पुलिस ने शनिवार को सरेराह महिलाओं के गले से झपट्टा मारकर चेन छीनने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक मॉर्निंग वॉक या
फिर सुनसान स्थानों पर महिलाओं को अपना निशाना बनाते हुए उनके गले से चेन छीन कर भाग निकलते हैं।
इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम बीकेटी थाना क्षेत्र स्थित मदारीपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार पुत्र छोटकन्ने व दूसरे ने बीकेटी थाना क्षेत्र स्थित किशुनपुर मदारीपुर गांव निवासी विभाकर उर्फ सानू गुप्ता पुत्र अयोध्या प्रसाद बताया। इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों आरोपी ब्लिंकिट में डिलीवरी ब्वॉय का काम करते हैं।
इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी का दावा है कि इसी गिरोह ने 13 अगस्त 2026 को जानकीपुरम क्षेत्र स्थित आयुष विहार में रहने वाले ब्रजकिशोर बाजपेई की पत्नी से मार्निंग वॉक के दौरान गले से चेन छीनी थी। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो अपनी महंगी शौक पूरी करने के लिए मोबाइल फोन व चेन स्नेचिंग जैसी संगीन घटनाओं को अंजाम देते हैं। इंस्पेक्टर जानकीपुरम का कहना है कि इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।





