November 8, 2026 11:49 pm

शासन ने किए 18 आईएएस अफसरों के तबादले

सहायक मजिस्ट्रेट से संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर तैनाती  

शाहजहांपुर, बस्ती, बदायूं समेत कई जिलों में नई नियुक्तियां

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। सभी सहायक मजिस्ट्रेटों को संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर नई तैनाती दी गई है।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

जारी सूची के अनुसार आदित्य श्रीवास्तव, सहायक मजिस्ट्रेट से मुरादाबाद संयुक्त मजिस्ट्रेट, शाहजहांपुर व नीलम, सहायक मजिस्ट्रेट, फतेहपुर से संयुक्त मजिस्ट्रेट, बस्ती व धीरज अरोड़ा, सहायक मजिस्ट्रेट, उन्नाव से संयुक्त मजिस्ट्रेट, बदायूं बनाये गये हैं।

हुमान रस्तोगी, सहायक मजिस्ट्रेट, बिजनौर से संयुक्त मजिस्ट्रेट, गोरखपुर व अमन जैन, सहायक मजिस्ट्रेट, गाजियाबाद से संयुक्त मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ व शिवम कुमार, सहायक मजिस्ट्रेट, आगरा से संयुक्त मजिस्ट्रेट, महाराजगंज व अभिनव वर्मा, सहायक मजिस्ट्रेट, प्रयागराज से संयुक्त मजिस्ट्रेट, देवरिया बनाये गये हैं।

अब्दुल हिदयत, सहायक मजिस्ट्रेट, मिर्जापुर से संयुक्त मजिस्ट्रेट, सुल्तानपुर व शुभम कटियार, सहायक मजिस्ट्रेट, अलीगढ़ से संयुक्त मजिस्ट्रेट, जौनपुर व विनोद कुमार मीना, सहायक मजिस्ट्रेट, सहारनपुर से संयुक्त मजिस्ट्रेट, औरैया व अर्पित कुमार, सहायक मजिस्ट्रेट, हमीरपुर से संयुक्त मजिस्ट्रेट, प्रयागराज व रितम आनंद, सहायक मजिस्ट्रेट, सुल्तानपुर से संयुक्त मजिस्ट्रेट, कानपुर देहात बनाये गये।

रमेश चन्द्र वर्मा, सहायक मजिस्ट्रेट, लखनऊ से संयुक्त मजिस्ट्रेट, बलिया व जी0 अजय दीपक, सहायक मजिस्ट्रेट, झांसी से संयुक्त मजिस्ट्रेट, कुशीनगर व तेजस के0, सहायक मजिस्ट्रेट, बाराबंकी से संयुक्त मजिस्ट्रेट, मैनपुरी व मनीषा घावरे, सहायक मजिस्ट्रेट, लखीमपुर खीरी से संयुक्त मजिस्ट्रेट, झांसी और आयुष अग्रवाल, सहायक मजिस्ट्रेट, सिद्धार्थ नगर से संयुक्त मजिस्ट्रेट, रायबरेली और अपराजिता आयरन, सहायक मजिस्ट्रेट,मुजफ्फरनगर से संयुक्त मजिस्ट्रेट, लखनऊ बनाये गये।

शासन के निर्देश पर सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!