मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र की सभी खस्ता हालत एवं जर्जर सड़के पर चलना हुआ मुश्किल इस क्षेत्र के सभी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अनुरोध कर रहे हैं कि हमारे क्षेत्र की सभी जर्जर एवं गड्ढा युक्त सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है क्योंकि इस समय झनझन बारिश से सड़के धंस गई हैं और बारिश से काट के बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण बरसात का महीना जो चल रहा है जिसमें लिए सभी माल रोड से कसमंडी कला लखनऊ हरदोई राजमार्ग किनारे से महमूद नगर से अहमदनगर जाने वाली रोड दिलावर नगर से हरिहरपुर अंत खेड़ा से चौपाल सिंधरवा रोड मोहन रोड से खडता पहाड़पुर होते हुए खड़ोह गौला मध्य नगर से भतोइया तक गलियां खेड़ा रामनगर दौलतपुर में पत्थर जो पड़े हैं उनमें सबसे ज्यादा बड़े-बड़े गद्दे से खस्ता हालत एवं जर्जर बड़े-बड़े गद्दे होने के कारण ग्रामीण एवं राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है और जबकि इस सड़कों में बड़े-बड़े गद्दे होने के कारण ग्रामीण एवं राहगीरों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और बहुत बड़ी मुसीबत उठानी पड़ रही है क्योंकि बहुत लोग इस गड्ढे जिससे आने जाने वाले लोगों को इसमें गिरकर लोग चुटहील हो चुके हैं और उन्होंने कहा कि इसकी कई बार शिकायत करने के बावजूद भी पी डब्लू डी विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी कोई भी ध्यान नहीं दे रहे हैं जबकि इनकी कई अखबारों में खबर प्रकाशित करने के बावजूद भी कर्मचारी एवं अधिकारियों ने अपनी अपनी आंखें बंद करके कुंभ कणनी नींद में सो रहे हैं और इस क्षेत्र के सभी ग्रामीण ने जिलाधिकारी से अनुरोध कर रहे हैं की इस क्षेत्र की सभी खस्ता हालत एवं जर्जर व बड़े-बड़े गड्ढे की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।





