September 18, 2026 7:33 am

लखनऊ: महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि पर 12 सितंबर को चिनहट में निकलेगी भव्य शोभायात्रा

लखनऊ। (संवाददाता) चिनहट में छोहरिया माता मंदिर से पूज्य ब्रम्हलीन महंत अवैद्यनाथ की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर शोभायात्रा, हवन एवं सहयोज कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा आयोजित है।

कार्यक्रम के आयोजन को लेकर मीडिया से बातचीत में विश्व हिन्दू महासंघ लखनऊ महानगर के अध्यक्ष रमेश सिंह कहा कि 12 सितम्बर 2026 को समय दो बजे परम पूज्य ब्रम्हलीन महंत अवैद्यनाथ जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए,हवन एवं सहभोज का आयोजन किया जा रहा है।

शोभायात्रा का शुभारम्भ लगभग दोपहर 02:00 बजे छोहरिया माता मंदिर, चिनहट से मल्हौर मार्ग होते हुए चिनहट कोतवाली के समीप(महावीरन)श्री हनुमान मंदिर पहुंचेंगी, जहाँ लगभग 5-10 मिनट का संक्षिप्त विश्राम किया जाएगा। इसके पश्चात शोभायात्रा पुनः छोहरिया माता मंदिर, चिनहट वापस आएगी, जहाँ शोभायात्रा का समापन होगा।

शोभायात्रा में लगभग 250 से 500 श्रद्धालुओं/कार्यकर्ताओं के सम्मिलित होने की संभावना है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएँ भी सम्मिलित होंगी, जो कलश धाराण कर शोभायात्रा में चलेंगी। शोभायात्रा में दो झांकियों भी सम्मिलित रहेंगी, जिनमें एक श्री राधाकृष्ण जी की झांकी होगी।

विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा श्रीकृष्ण संबंधित अपने धार्मिक एवं सामाजिक अभियान के क्रम में प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति एवं निश्श्वर पील धमर्माचार्य प्रमुख डॉ. श्री हरिओम पाठक के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में दिनांक 12 सितम्बर को कार्यक्रम डायोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में लखनऊ महानगर में उत्क्त्त कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

शोभायात्रा के समापन के उपरांत परम पूज्य ब्रन्हलीन महंत अवैद्यनाथ जी की, पुण्यतिथि के अवसर पर हवन एवं सहभोज का आयोजन छोहरिया माता मंदिर परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम में जनपद प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) अवनीश सिंह जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय महामंत्री श्रीवंत तिवारी , समाज प्रकोष्ठी संजय शुक्ल , विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश मंत्री सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में आमंत्रित हैं।

मां सिद्धिदात्री छोहरिया शक्तिपीठ के महंत लल्ला बाबा ने कहा है कि मेरे पास प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी का फोन आया था मेरा पूरा सहयोग रहेगा ।

मेरा तो नारा ही है हिन्दू राष्ट्र करें सरकार,मैने हिंदू धर्म सनातन का हमेशा सहयोग किया है और करता रहूंगा।

66
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!