September 18, 2026 7:33 am

एएनटीएफ यूनिट झांसी को मिली बड़ी कामयाबी: अवैध गांजा की खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार 

214 किलो अवैध गांजा, दो मोबाइल फोन, एक ट्रक व 660 रुपए की नकदी बरामद 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ यूनिट झांसी की टीम ने बबीना थाने की पुलिस के सहयोग से शनिवार को उड़ीसा से ट्रक में अवैध गांजा लादकर झांसी सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करने वाले गिरोह का राजफाश कर दो तस्करों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। एएनटीएफ को मौके से ट्रक में लदा 214 किलो अवैध गांजा, दो मोबाइल फोन व ट्रक बरामद हुए हैं। बरामद अवैध गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार एक करोड़ दस लाख रुपए बताई जा रही है।

एएनटीएफ यूनिट झांसी के प्रभारी उपनिरीक्षक चन्दन पांडेय के मुताबिक उन्हें शनिवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो तस्कर ट्रक में अवैध गांजा लादकर उड़ीसा से यूपी में सप्लाई करने के लिए झांसी जिले के बबीना थाना क्षेत्र के रास्ते से होकर निकलने वाले हैं।

इस सूचना पर उपनिरीक्षक चन्दन पांडेय उपनिरीक्षक मनीष कुमार, हेड कांस्टेबल रामनरेश सिंह, हेड कांस्टेबल अनूप कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार व कांस्टेबल विमल कुमार तथा बबीना थाने में तैनात उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू किया। वह बबीना थाना क्षेत्र के बाल्मीकि फार्म हाउस के पास चेकिंग कर रहे थे तभी एक संदिग्ध ट्रक आता दिखाई दिया। एएनटीएफ टीम उक्त ट्रक को रोकने के लिए इशारा किया तो ट्रक चालक ट्रक की रफ्तार बढ़ाते हुए भागने की कोशिश किया, लेकिन टीम ने घेरेबंदी कर ट्रक सहित दो लोगों को दबोच लिया।

उपनिरीक्षक चन्दन पांडेय के मुताबिक ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें से 214 किलो अवैध गांजा की खेप मिली। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम पानीपत हरियाणा निवासी 46 वर्षीय सतपाल उर्फ सत्यपाल पुत्र बच्चन सिंह व दूसरे ने बहोड़ापुर ग्वालियर झांसी निवासी 25 वर्षीय मोहन कुशवाहा पुत्र राजू कुशवाहा बताया। एएनटीएफ के मुताबिक बरामद अवैध गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ दस लाख रुपए बताई जा रही है।

पूछताछ में दोनों तस्करों ने पुलिस को बताया कि यह लोग उड़ीसा से अवैध गांजा की खेप लेकर ग्वालियर जा रहे थे और अपनी महंगी शौक पूरी करने के लिए गोरखधंधे को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है।

66
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!