November 5, 2026 1:19 am

मानव विकास सेवा संस्थान ने पारा में लगाया हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण शिविर, 65 लोगों को लगी वैक्सीन

लखनऊ। (संवाददाता) पारा में मानव विकास सेवा संस्थान द्वारा अपने ऑफिस पर हेपेटाइटिस बी का वैक्सीनेशन 65 लोगों का किया गया। और इसके संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। लिवर की असाध्य बीमारियों से बचाव को लेकर

इस जन जागरूकता कार्यक्रम को डॉ. डी.एस. मिश्रा और संस्था के सहयोगी रामकुमार शुक्ल , संत राम पाल, गौरव वर्मा द्वारा किया गया।

संस्था का यह प्रयास है कि हर व्यक्ति को समस्या में आने से पहले ही जागरुक कर वैक्सीनेशन कर दिया जाए जिससे वह शारीरिक और आर्थिक परेशानियों से बच सके। जागरूकता के दौरान लोग अभी चीजों को नहीं समझ पा रहे हैं और अपने डॉक्टर से पूछ कर लगाने की बात कह रहे हैं, संस्था ने उम्मीद जताई है कि हम लगातार प्रयास कर लोगों को जागरूक और सुरक्षित करने का काम कर रहे हैं।

 

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!