November 5, 2026 1:19 am

गोमतीनगर: भाई का कातिल कलयुगी भाई गिरफ्तार 

ग्वारी गांव में हुई घटना का मामला 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोमतीनगर क्षेत्र स्थित ग्वारी गांव निवासी अजय कुमार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारोपी भाई प्रमोद कुमार रावत इंस्पेक्टर गोमतीनगर की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से आरोपित फरार चल रहा था।

गोमतीनगर पुलिस ने गोमतीनगर क्षेत्र के ग्वारी गांव के पास स्थित विकास खंड चार निवासी 34 वर्षीय प्रमोद कुमार रावत पुत्र स्व राम सेवक रावत को मंगलवार को गिरफ्तार किया है।

उपनिरीक्षक प्रेम कुमार के मुताबिक बीते 21 सितंबर 2026 को नशे में धूत होकर प्रमोद कुमार रावत और उसके भाई अजय कुमार रावत की बीच कहासुनी हो गई थी। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि प्रमोद कुमार रावत ने अपने भाई अजय कुमार रावत के ऊपर लाठी-डंडों से वारकर बेरहमी से पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक अजय की पत्नी श्रीमती भारती ने हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

घटना को अंजाम देने के बाद नामजद आरोपी मौके से भाग निकला था। उपनिरीक्षक प्रेम कुमार के मुताबिक मंगलवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि हत्यारोपी अजय कुमार रावत ग्वारी चौराहे के पास मौजूद है और वह कहीं भागने की फिराक में है। इस सूचना पर उपनिरीक्षक प्रेम कुमार उपनिरीक्षक कमलेश कुमार यादव के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर आरोपी को धरदबोचा। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक अजय कुमार उसका सगा भाई था और वह शराब के नशे में धूत होकर आए दिन मारपीट करता रहता था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!