सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी
पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी
वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में हुई घटना का मामला
ए अहमद सौदागर लखनऊ। प्रेम-प्रसंग, पढ़ाई का तनाव या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट क्षेत्र स्थित वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को बीए तृतीय वर्ष की छात्रा फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव हॉस्टल के कमरा नंबर छह में पंखे के कुंडे फंदे के सहारे लटकता मिलने से हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा उपनिरीक्षक अभय सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर के मुताबिक मौके से कोई सुसाइड नोट न मिलने से जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। खुदकुशी की वजह पढ़ाई का तनाव होने की बात बताई जा रही है।
बाराबंकी जिले के रिछला सूरतगंज निवासी वीरेंद्र कुमार वर्मा की 21 वर्षीय बेटी रिया वर्मा चिनहट क्षेत्र स्थित वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बीए थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रही थी और वह कॉलेज में बने गर्ल्स हॉस्टल के कमरा नंबर छह में रहती थी।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान पता चला है कि बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपने कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रही थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान क्या हुआ कि रिया वर्मा हॉस्टल के कमरे में गई और खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मामले की गहनता से जांच पड़ताल की, लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर के मुताबिक इस मामले की जानकारी घरवालों को दे दी गई है। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है।





