November 4, 2026 10:53 pm

असली सोने की कतरन दिखाकर नकली गिन्नी थमाने वाले 2 ठग गिरफ्तार

33 नकली गिन्नियां बरामद

ए अहमद सौदागर लखनऊ। एसटीएफ टीम ने असली सोना दिखाकर नकली सोना देकर ठगी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसटीएफ की माने तो उनकी वाराणसी फील्ड इकाई ने मीरजापुर से गिरोह के 02 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गये आरोपी अजय बिन्द निवासी कोची जमुआ, थाना मेजा, प्रयागराज व

बृजेश उर्फ बलराम निवासी दादर कला, थाना विन्ध्याचल, गाजीपुर के पास से 33 पीले रंग की नकली गिन्नी, 02 मोबाइल फोन बरामद किया। दोनों को तिगोड़ा अण्डरपास पड़री हाईवे, थाना पड़री, जनपद मीरजापुर से गिरफ्तार किया।एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया कि गिरोह सबसे पहले कस्बे/बाजार की ऐसी दुकानों की रेकी करता था जिसका टर्नओवर अच्छा हो और दुकान मालिक 7-8 लाख रुपये आसानी से दे सके। बोर्ड पर लिखे मालिक के नाम और मोबाइल नंबर नोट करके नया मोबाइल और दूसरे के नाम की प्री-एक्टिवेट सिम खरीदते थे। एक वारदात में एक ही सिम का इस्तेमाल करते थे ताकि पकड़े न जाएं।

फिर दुकानदार को स्थानीय भाषा में फोन कर कहते थे कि पास के एक मजदूर को काम करते समय काफी मात्रा में सोना मिला है, वह डर के मारे दुकान पर नहीं आना चाहता, आप ही आधे दाम पर ले लीजिये। दूसरा साथी मजदूर बनकर डरा हुआ होने का नाटक करता था।

भरोसा जीतने के लिये असली सोने के टुकड़े में से छोटा सा टुकड़ा काटकर देते थे, जिसे सुनार चेक करने पर असली बताता था। विश्वास होते ही दुकानदार को सुनसान जगह पर 2 लाख रुपये लेकर बुलाते और पैसा लेकर 33 नकली गिन्नी देकर फरार हो जाते थे। बाद में पता चलता कि सोना नकली है। शर्म और डर से कई लोग शिकायत भी नहीं करते।

विगत दिनों में थाना पड़री में 2.25 लाख, 6 लाख और थाना चुनार में 5.50 लाख की ठगी के मुकदमे इसी गिरोह ने किये थे। इस तरह गिरोह करोड़ों की ठगी कर चुका है।

इसी पैटर्न पर 23-09-2026 को थाना चुनार के स्टेशन रोड निवासी को 2 लाख रुपये लेकर तिगोड़ा अण्डरपास बुलाया गया था, जहाँ से दोनों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!