November 4, 2026 10:53 pm

एसटीएफ टीम को मिली बड़ी कामयाबी: मुंबई से फरार चल फर्जी दस्तावेज गैंग का सरगना लखनऊ में गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर लखनऊ। फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बनाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सरगना और उसके साथी को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। दोनों मुंबई के थाना पायधुनी में दर्ज मामले में वांछित थे।

एसटीएफ के मुताबिक मुंबई पुलिस के अनुरोध पर यह कार्रवाई की गई।पकड़े गये इम्तियाज सिद्दीकी राइन निवासी मोहल्ला ठठेरिया, अंगूरीबाग, थाना कोतवाली नगर, जनपद अयोध्या। हालपता- 15, ग्राउण्ड फ्लोर, रेलवे चॉल, पी.डी. मेलो रोड, सेवरी, मुंबई और मो0 तलहा खान निवासी 737, हमदानी कोठी, रीड़गंज, थाना कोतवाली नगर, जनपद अयोध्या को अवध चिकन होटल के पास, बेगरिया रोड, थाना दुबग्गा से पकड़ा गया।

अनाधिकृत रूप से फर्जी आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के विरुद्ध थाना पायधुनी, जनपद बृहतमुंबई में मुकदमा दर्ज है। इस मामले में वांछित आरोपियों के उत्तर प्रदेश में होने की सूचना पर मुंबई पुलिस द्वारा यूपी एसटीएफ से सहयोग मांगा गया।

जिसको लेकर एसटीएफ नें मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना दुबग्गा क्षेत्र में मौजूद होने की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार कर किया। इम्तियाज का जन्म अयोध्या में हुआ था। शुरू में 5-7 साल अयोध्या में रहने के बाद वह मुंबई आ गया और वहीं से शिक्षा प्राप्त की। पहले वह स्थानीय स्तर पर घूम-घूम कर लोगों के पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि बनवाता था, जिसके एवज में उसे अच्छा पैसा मिलता था। बाद में उसने खुद का जन सेवा केन्द्र खोल लिया। कुछ समय बाद उसकी मुलाकात रामजीत नामक व्यक्ति से हुई। रामजीत ने उसे अनाधिकृत तौर पर आधार कार्ड सुधार का सॉफ्टवेयर उपलब्ध करा दिया। सॉफ्टवेयर की मदद से वह लोगों के आधार कार्ड में बिना किसी दस्तावेज के उनकी इच्छा के अनुसार संशोधन कर देता था। उक्त फर्जी आधार की मदद से लोग अपना पैन कार्ड भी परिवर्तित करा लेते थे। एक आधार और पैन कार्ड में बदलाव के लिए 5 से 10 हजार रुपये वसूलते थे। काम की अधिकता के कारण उसने मो0 तलहा खान को अपने साथ लगा लिया। यह गिरोह फर्जी जन्म प्रमाण पत्र भी बनाता था, जिसके आधार पर आधार कार्ड और पैन कार्ड बनाए जाते थे। पूर्व में भी इसके विरुद्ध 03 अभियोग दर्ज हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई से भागकर यूपी में जगह बदल-बदल कर रह रहा था।दोनों के विरुद्ध करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

दोनों को मुंबई पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!