November 4, 2026 11:33 pm

मोहनलालगंज में अब एक महिला की बेरहमी से हत्या

उसका शव अर्ध-नग्न अवस्था में एक खाली प्लाट में पड़ा मिलने से इलाके में फैली सनसनी

शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान, रेप के बाद हत्या किए जाने की आंशका

पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया है

पद्मिनी खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते 16 सितंबर 2026 को हत्या कर बक्से में भरकर फेंकी गई लाश का मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि बुधवार देर रात मोहनलालगंज क्षेत्र के पद्मिनी खेड़ा गांव में एक साठ वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला का अर्ध-नग्न शव गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक खाली प्लाट में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट कराई है। पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मोहनलालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक साठ वर्षीय महिला का अर्ध-नग्न अवस्था में गुरुवार सुबह गांव के बाहर एक खाली प्लाट में पड़ा मिला। महिला का शव जमीन पर औंधे मुंह पड़ा था। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे, इससे आंशका जताई जा रही है विरोध करने पर हत्यारों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। आंशका जताई जा रही है कि महिला की दुष्कर्म के बाद जान ली गई है।
घरवालों ने गांव के ही रहने वाले तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक इस मामले में तीनों संदिग्ध नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गहनता से छानबीन की जा रही है।

हत्यारों से किया था संघर्ष

बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर जिस तरह से चारों ओर घसीटने के निशान मिले हैं इससे यही लग रहा है कि जान बचाने के लिए महिला ने हत्यारों के साथ संघर्ष भी किया है। हत्या में कम से कम तीन-चार लोग रहे होंगे। हत्यारे सुनियोजित ढंग से वारदात को अंजाम दिया है।

कहीं ऐसा तो नहीं शौच के लिए निकली थी महिला और मौका देख दरिदों ने दबोच लिया

जिस जगह ख़ाली प्लाट में झाड़ियों के बीच शव पड़ा मिला है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि किसी को आते-जाते नहीं देखा। बताया जा रहा है कि घटना स्थल के आसपास काफी आवागमन रहता है। हालांकि कोई भी व्यक्ति चीख या शोर-शराबा सुनने की बात से इंकार कर रहा है। स्थानीय लोगों ने अंदेशा जताया है कि हत्यारों ने किसी अन्य स्थान पर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद शव को खाली प्लाट में ठिकाने लगा दिया।

ग्रामीणों में है दहशत

बुधवार की देर रात महिला की हुई हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। हफ्ते भर में क्षेत्र में यह दूसरी बड़ी घटना है। बीते 16 सितंबर 2026 को कातिलों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को बक्से में भरकर मोहनलालगंज क्षेत्र के भावा खेड़ा गांव के हाईवे पर गुजरी नहर पुलिया के नीचे फेंक कर भाग निकले थे। इस सनसनीखेज मामले को लोग भुला भी नहीं पाए थे इसी क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर बदमाशों ने सनसनी फैला दी। वहीं सिलसिलेवार तरीके से हो रही घटनाओं से लोगों में खौफ बैठ गया कि इलाके में महिलाएं और लड़कियां महफूज नहीं हैं।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!