November 4, 2026 11:33 pm

मलिहाबाद: मुडियारा के सरकारी खाद स्टोर पर निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूलने का आरोप, किसानों में भारी रोष

मलिहाबाद लखनऊ। (संवाददाता) राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद के ग्राम पंचायत मुडियारा में संचालित सरकारी खाद स्टोर पर किसानों को निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद देने का आरोप सामने आया है। एक किसान के अनुसार, वह अपने खेत में डालने के लिए यूरिया खाद लेने सरकारी खाद स्टोर पहुंचा था।

 

किसान का आरोप है कि स्टोर पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा यूरिया की बोरी के लिए निर्धारित कीमत के बजाय ₹10 प्रति किलो की दर से खाद देने की बात कही गई। किसान ने जब निर्धारित दर और अधिक कीमत पर खाद दिए जाने को लेकर सवाल किया तो कथित तौर पर कर्मचारियों ने उसे खाद देने से इनकार कर दिया और वहां से वापस भेज दिया।

 

मामले को लेकर किसानों में नाराजगी बताई जा रही है। किसानों का कहना है कि सरकारी खाद स्टोर पर यदि निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूली जा रही है तो इसकी जिलाधिकारी जी से अनुरोध कर अपने अस्तर निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

ग्रामीणों ने संबंधित जिले के जिलाधिकारी एवं उच्च अधिकारियों से मुडियारा स्थित सरकारी खाद स्टोर की जांच कराने, खाद की बिक्री दर और स्टॉक का सत्यापन करने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों एवं अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस क्षेत्र के किसानों के मन में चर्चा चल रही है । और इस समस्या का मैसेज टाइप कर वीडियो बनाकर वायरल किया गया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!