November 4, 2026 7:44 pm

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्रियों और सपा नेताओं समेत सैकड़ों लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, अजय राय और राजेंद्र पाल गौतम रहे मौजूद

लखनऊ। कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के प्रभारी उ0प्र0 श्री राजेन्द्र पाल गौतम जी पूर्व मंत्री, उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री एवं अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के सचिव-सहप्रभारी उ0प्र0 श्री अब्दुल हन्नान के समक्ष पूर्व मंत्री, शिया कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, लखनऊ के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्री इजहारूल हक, श्री नईम अहमद, पूर्व प्रत्याशी नानपारा बहराइच हाजी रशीद खान के साथ सैंकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के ज्वाइनिंग प्रभारी श्री नितिन शर्मा ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।

इस मौके पर आगरा विश्वविद्यालय के समाजवादी पार्टी के छात्रसभा नेता डा0 मदन मोहन शर्मा ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री इजहारूल हक के साथ मो0 जफर, मो0 सलमान खान, तनवीर साहब, मो0 शकील, मो0 अजीम सहित सैंकड़ों की संख्या में तथा हाजी रशीद खां के साथ शराफत अली खां सहित कई सभासद, कई प्रधान, दर्जनों बीडीसी सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी उ0प्र0 श्री राजेन्द्र पाल गौतम जी पूर्व मंत्री ने कहा कि जननायक श्री राहुल गांधी जी से प्रेरित होकर देश को बचाने के उनके संकल्प से प्रेरित होकर, श्री राहुल गांधी जी के जज्बे से प्रभावित होकर पूरे देश के लोगों कांग्रेस साथ जुड़ रहे हैं। आज श्री इजहारूलहक जी, श्री नईम जी और राशिद खान जी सहित सैंकड़ों की संख्या में लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्होने कहा कि संविधान ने सरकार से सवाल करने और अपनी बात रखने का अधिकार दिया है। क्या जुल्म के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना गलत है। अपनी आस्था पर विश्वास करने का अधिकार संविधान ने दिया है। क्या आज सभी अधिकर सुरक्षित हैं। सवाल पूछने मात्र पर गिरफ्तार कर जेल भेजा जाता है। यदि मुसलमान है तो देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर सालों जेल में डाला जा रहा है। धर्म और जाति के आधार पर भाजपा के अलावा क्या किसी नेता ने आज तक नफरती भाषण का इस्तेमाल किया है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। क्या शहीदों और संविधान निर्माताओं ने ऐसे भारत की कल्पना की थी। आज केन्द्र और प्रदेश की सरकार में बैठे लोग संविधान को नहीं मानते। मुख्य चुनाव आयुक्त को संविधान ने अधिकार दिया कि वह लोकतंत्र की रक्षा करेंगे आम जनता के मताधिकार को सुरक्षित रखेंगे लेकिन उन्होने बीजेपी के साथ मिलकर लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है जो देश की जनता के साथ धोखा है और यह देश के साथ गद्दारी है। उन्होने कहा कि पहले मुफ्त शिक्षा पाकर गरीब, दलित, वंचित वर्ग के बच्चे वकील, डाक्टर, इंजीनियर, ब्यूरोक्रेट बन जाते थे अब लाखों फीस हो गयी है फिर भी वह आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। आज भारत चैथी इकाॅनामी बन गयी है और हालात बदतर हो गये हैं 8 करोड़ 74 लाख युवा बेरोजगार हताश हैं नशे और अपराध की तरफ चल पड़े हैं। उन्होने कहा कि अब समय आ गया है देश को बचाने की लड़ाई में आगे आने के लिए। आप लोग अपने अपने क्षेत्रों में जाइये और कांग्रेस से लोगों को जोड़िए। राहुल जी के हाथों को मजबूत बनाइये।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि आज इतनी बड़ी संख्या में बारिश के मौसम में सैंकड़ों की संख्या में लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। निश्चित तौर पर दिन प्रतिदिन राजनीतिक माहौल बदल रहा है लोग लगातार कंाग्रेस से जुड़ रहे हैं आम आदमी और और सत्ता से पीड़ित लोग जुड़ रहे हैं। उन्होने कहा कि राहुल जी पूरे देश में गरीबों, वंचितों, छात्रों, युवाओं, पीड़ितों की आवाज बनकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होने कहा कि चाहे बहराइच हो, बरेली हो, कुशीनगर हो, रामपुर में जौहर वि0वि0 का मामला हो, मुरादाबाद हो, सहारनपुर हो, जहां जहां भी सत्ताधारी दल ने उत्पीड़न किया कांग्रेस पार्टी और राहुल जी के सिपाही पूरी ताकत के साथ वहां जाकर खड़े हुए हैं। उन्होने कहा कि दलित वर्ग के व्यक्ति को थाने में, घर में घुसकर मारा जा रहा है। प्रयागराज में जलाकर मार दिया गया। उन्होने एक पार्टी के मुखिया द्वारा प्रयागराज में प्रदर्शन के दौरान युवाओं को आगे करके खुद भाग जाने का उदाहरण दिया उन्होने कहा कि इसके बाद युवाओं, छात्रों पर लाठियां चलायी गयी उन्हंे गिरफ्तार किया गया जेल भेजा गया वहां पर कांग्रेस पार्टी खड़ी हुई सांसद श्री उज्जवल रमण सिंह खड़े हुए, उन युवाओं को जेल से रिहा कराया गया, पूर्वांचल में एक ब्राहमण युवा को नेपाल से बुलाकर पुलिस द्वारा एन्काउन्टर कर दिया गया उसका सिर्फ कसूर था कि वह मुख्यमंत्री की गाड़ी के आगे खड़ा होकर सवाल पूछ रहा था। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर जगह अन्याय और अत्याचार के खिलाफ खड़ी हुई है। मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा लोकतंत्र की हत्या की गयी, प्रभारी जी और हजारों की संख्या में कंाग्रेसजनों ने भारी बारिश में सड़क पर उतरकर संघर्ष किया, पुलिस द्वारा एक कार्यकर्ता को मारापीटा गया। कल पूरे प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के सचिव-सहप्रभारी उ0प्र0 श्री अब्दुल हन्नान ने कहा कि आज देश की सत्ता में बैठे लोग संविधान और लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू हैं जिस प्रकार सरकार की मिलीभगत से मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा लोकतंत्र और संविधान की हत्या की गयी है यह देश के साथ धोखा है। उन्होने कहा कि आज राहुल जी लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं यह लड़ाई हम सबकी है और इसे मजबूती से लड़ी जाएगी। उन्होने कहा कि आज की ज्वाइनिंग में श्री अरशद खुर्शीद जी का विशेष योगदान रहा है।

इस मौके पर सदस्यता ग्रहण समारोह का संचालन श्री अरशद खुर्शीद ने किया तथा मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री ब्रजलाल खाबरी पूर्व सांसद, पूर्व विधायक श्रीमती मीता गौतम, श्री धीरेन्द्र सिंह धीरू, श्री राजेश जायसवाल, श्री तारिक सिद्दीकी, श्री अरशद आजमी, श्री आसिम वकार, श्री प्रदीप सिंह, श्री अंशू अवस्थी, डा0 अलीमुल्ला खान, श्री नईम सिद्दीकी, श्री अब्दुल्ला शेर खान, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री मुकेश सिंह चैहान, श्री श्रवण गुप्ता, श्री अमित राय, श्रीमती ममता चैधरी, श्री मान सिंह चैहान, श्रीमती सिद्धिश्री, हम्माम वहीद, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती रिचा शर्मा, श्री राजेश सिंह काली, मो0 इरफान आदि वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!