लखनऊ। उ0प्र0 की सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा हेतु विश्वविद्यालय, महाविद्यालयों के वर्तमान और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, छात्र संघ पदाधिकारी एवं चिन्हित छात्र नेता ‘छात्र नेताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन जनेश्वर मिश्रा पार्क, गेट नं. 5, द वेनेशन गार्डन, लखनऊ में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में पुराने एवं नये छात्र नेताओं का सामूहिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अ0भा0 कांग्रे्रस कमेटी के प्रभारी उ0प्र0 श्री राजेन्द्र पाल गौतम जी पूर्व मंत्री तथा अ0भा0 कांग्रेस कमेटी के सचिव-सहप्रभारी उ0प्र0 श्री अब्दुल हन्नान जी वक्ता के रूप में मौजूद रहे।
‘छात्र नेताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रवीण कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव श्री राजेश सिंह, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री तरूण पटेल एवं श्री आशीष दीक्षित द्वारा आयोजित किया गया।
इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी उ0प्र0 श्री राजेन्द्र पाल गौतम जी पूर्व मंत्री ने कहा कि आज लखनऊ में “छात्र नेताओं के साथ संवाद” कार्यक्रम में विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के वर्तमान एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं छात्र नेताओं से संवाद का अवसर मिला है। उन्होने कहा कि मेरा मानना है कि देश और प्रदेश के भविष्य को दिशा देने में युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। युवाओं की आवाज को सुनना, उनके विचारों को समझना और उन्हें लोकतांत्रिक एवं सामाजिक भागीदारी के साथ आगे बढ़ने का अवसर देना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। संवाद से विचार, विचार से भागीदारी और भागीदारी से परिवर्तन-यही हमारा संकल्प है।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री ने छात्र नेताओं के साथ संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी भी छात्र नेता और छात्रों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे छात्रों और युवाओं की लड़ाई मेरी लड़ाई है उनकी पीड़ा मेरी पीड़ा है। उन्होने छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोग देश और प्रदेश की ऊर्जा हैं। आप लोग समाज को दिशा देने का काम करते हैं। कहीं भी किसी भी प्रकार की छात्रों या युवाओं के साथ यदि उत्पीड़न किया गया तो कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतरकर छात्रों और युवाओं के हितों की रक्षा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
इस मौके पर विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के सैंकड़ों की संख्या में पूर्व छात्र संघ के पदाधिकारियों एवं छात्र संघों के नेताओं ने कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से बीएचयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष श्री अनिल श्रीवास्तव, इलाहाबाद वि0वि0 के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष श्री संजय तिवारी, श्री ब्रजेश सिंह गाट, श्री प्रदीप सिंह एड0, श्री मनोज तिवारी, श्री देवेन्द्र सिंह, श्री राम अवध यादव, श्री ओम प्रकाश पाण्डेय, श्री राघवेन्द्र सिंह, श्री विशाल राजपूत आदि मौजूद रहे।





