November 3, 2026 6:05 pm

चिनहट: युवक ने लगाई फांसी, जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी 

कस्बा चौकी क्षेत्र के पासी टोला में हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। घरेलू कलह, प्रेम प्रसंग, बेरोजगारी या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट क्षेत्र के मसाला दरबार के पीछे स्थित पासी टोला में किराए के मकान में रहने वाले 24 वर्षीय बब्बू यादव ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसका शव गुरुवार को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा चौकी प्रभारी अभिषेक तिवारी, कांस्टेबल रामपाल जायसवाल, कांस्टेबल योगेश जायसवाल व महिला उपनिरीक्षक सुमित्रा कुमारी के साथ मौके पर पहुंचे कमरे का दरवाजा तोड़वाकर शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वह मूल रूप से जनपद बस्ती का रहने वाला था। पुलिस कई बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल की लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक इसकी जानकारी घरवालों को दे दी गई है।

बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र स्थित भोयर तुक पुरवा गांव निवासी 24 वर्षीय बब्बू यादव पुत्र मनीराम यादव अपने 22 वर्षीय रवि यादव पुत्र राममिलन यादव के साथ चिनहट कस्बा चौकी क्षेत्र स्थित पासी टोला निवासी सीमा यादव के मकान में किराए पर रहता था।

इंस्पेक्टर के मुताबिक गुरुवार को सुबह रवि यादव ने सूचना देकर बताया कि उसके साथ में रहने वाले बब्बू यादव ने खुदकुशी कर ली है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है। यह माजरा देख पुलिस दरवाजा तोड़वाकर कमरे में दाखिल हुई तो देखा कि बब्बू यादव का शव पंखे के कुंडे से लटक रहा था। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि इस मामले में मकान मालकिन से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!