दो तस्कर गिरफ्तार, 871 किलो ग्राम अवैध गांजा, व एक कंटेनर बरामद
ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी के अलावा मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले गैंग के दो तस्करों को एएनटीएफ यूनिट झांसी व जबलपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर मध्यप्रदेश राज्य के जबलपुर जिले के गोसलपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से कंटेनर में लदा 871 किलो ग्राम अवैध गांजा व कंटेनर बरामद हुए हैं।
उड़ीसा से सस्ते दामों अवैध मादक पदार्थों यूपी और मध्यप्रदेश में अवैध गांजा कंटेनर में लादकर तस्करी किए जा की सूचना पर एएनटीएफ झांसी व जबलपुर पुलिस की संयुक्त टीम तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। एएनटीएफ टीम के उपनिरीक्षक मनीष कुमार के मुताबिक सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल अनूप कुमार, कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल विमल कुमार व कांस्टेबल प्रदीप कुमार तथा इंस्पेक्टर गोसलपुर भावना तिवारी, महिला उपनिरीक्षक अर्चना सल्लाम, उपनिरीक्षक अशोक मिश्रा, कांस्टेबल सोनू झा, कांस्टेबल शुभम दत्त शर्मा, कांस्टेबल हितेंद्र सिंह, कांस्टेबल जितेन्द्र राय, कांस्टेबल पंकज व कांस्टेबल इंद्रजीत यादव के साथ मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर कंटेनर सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
उपनिरीक्षक मनीष कुमार के मुताबिक पकड़े गए तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र स्थित नागला कलुआ निवासी धर्मवीर सिंह पुत्र स्व मानसिंह व पश्चिम बंगाल के जनपद दक्षिण दिनाजपुर पश्चिम बंगाल निवासी विक्रम करमाकर पुत्र गणेश बताया। उपनिरीक्षक के मुताबिक बरामद अवैध गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में चार करोड़ 35 लाख रुपए बताई जा रही है।




