November 3, 2026 6:59 pm

अपर्णा यादव की उपस्थिति में स्टडी हॉल स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न, रंगारंग प्रस्तुतियों से गूंजा मंच

लखनऊ। स्टडी हॉल स्कूल, देवा रोड ने 31 अक्टूबर को “अराउंड द वर्ल्ड” थीम पर अपना दो दिवसीय वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक अध्यक्ष श्री एम. एल. गोयल, चेयरपर्सन अतुल गोयल एवं सुनेली गोयल, मुख्य अतिथि अपर्णा यादव – नेता भाजपा एवं उपाध्यक्ष, उ.प्र. राज्य महिला आयोग, प्रधानाचार्या भावना वीरेंद्र और उप-प्रधानाचार्या नेहा रस्तोगी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

छात्रों ने रंग-बिरंगी वेशभूषा में जापान, कोरिया, लैटिन अमेरिका, स्पेन और भारत की संस्कृतियों को दर्शाते लोक नृत्य और वाद्य संगीत प्रस्तुत किए। आकर्षक मंच सज्जा और सुव्यवस्थित विश्व भ्रमण प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही, जिसका भव्य समापन पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।

प्रधानाचार्या ने स्कूल की उपलब्धियां प्रस्तुत किया।

सुनेली गोयल ने अभिभावकों का धन्यवाद किया और मुख्य अतिथि अपर्णा यादव ने सभी को संबोधित किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और “अलग-अलग देश, अलग-अलग संस्कृतियां, एक दुनिया और साझा मानवता” का संदेश दिया गया।

 

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!