November 3, 2026 6:59 pm

केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक के लिए यूपी के 22 पुलिसकर्मियों का हुआ चयन 

17 को स्पेशल ऑपरेशन फील्ड और 5 को विवेचना के लिये होंगे सम्मानित किया

ए अहमद सौदागर लखनऊ। वर्ष 2026 के केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक के लिए उत्तर प्रदेश के 22 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है। इनमें 17 को स्पेशल ऑपरेशन फील्ड और 5 को विवेचना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। देशभर से कुल 490 अधिकारियों और कर्मचारियों को इस पदक के लिए चुना गया है, जिसमें स्पेशल ऑपरेशन के 358, विवेचना के 123 और फोरेंसिक साइंस के 9 लोग शामिल हैं।

पुलिस विभाग के अनुसार स्पेशल ऑपरेशन कैटेगरी में यूपी के दो अभियानों को चुना गया है। पहला अभियान 12 और 13 मई 2026 को किया गया था। इसमें बेहतर काम के लिए एटीएस के डीआईजी अभिषेक यादव, अपर पुलिस अधीक्षक प्रीति बाला गुप्ता, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पांडेय, सुधीर कुमार उज्ज्वल, कैलाश यादव, सब इंस्पेक्टर मोहम्मद तारिक, अमित कुमार भाटी, हेड कांस्टेबल अंशुल कुमार, रोहित मलिक, सलीम, भारत पांडेय और दिनेश चंद्र कनौजिया को सम्मानित किया जाएगा।

वहीं दूसरा अभियान 27 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक चला था। इसमें एसएसपी देवेश कुमार पांडेय, इंस्पेक्टर विक्रम सिंह, फजल उर रहमान, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार सिंह और अमित कुमार की भूमिका सराहनीय रही। इन सभी को भी पदक दिया जाएगा।विवेचना के क्षेत्र में एसपी अनुकृति शर्मा, इंस्पेक्टर विश्वजीत प्रताप सिंह, संजेश कुमार, उमेश रोरिया और सब इंस्पेक्टर बृंदावन राय को चुना गया है। इसके अलावा सीबीआई लखनऊ में तैनात डिप्टी एसपी सभाजीत चौहान को भी यह सम्मान मिलेगा। उन्होंने अगस्त 2025 में 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए सेंट्रल नार्कोटिक्स ब्यूरो के इंस्पेक्टर और अन्य कर्मियों से जुड़े मामले की विवेचना की थी।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!