आगामी आठ अक्टूबर को दीपावली पर्व की वजह से बढ़ी संवेदनशीलता
पुलिस अधिकारी, अर्धसैनिक बल व पीएसी भी रहेगी तैनात
पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में सभी जोन की पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में किया पैदल गश्त
ए अहमद सौदागर लखनऊ। दशहरा पर्व की ड्यूटी के बाद अब पुलिस के सामने एक और चुनौती है दीपावली पर्व व धनतेरस। आगामी आठ अक्टूबर 2026 को दीपावली पर्व की वजह से संवेदनशीलता बढ़ गई है। इस दौरान कोई गड़बड़ी न हो सुरक्षा के मद्देनजर अराजकतत्वों पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं।
पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा का कहना है कि इस दौरान पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। अर्धसैनिक बलों व पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहेंगे।
वहीं पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में बुधवार को लखनऊ कमिश्नरेट के सभी जोन के डीसीपी, एसीपी के नेतृत्व में सभी इंस्पेक्टरों ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त किया। वहीं डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा ने भी पूर्वी जोन के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया। डीसीपी पूर्वी डॉ दीक्षा शर्मा के मुताबिक इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मातहतों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में पैनी नजर रखेंगे ताकि किसी तरह की कोई दिक्कत न आ सके।





