November 12, 2026 10:43 pm

गोसाईगंज: पेट्रोल पंप कर्मियों से मारपीट कर मुफ्त पेट्रोल भरवाकर भागने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार

घटना में इस्तेमाल बिना नंबर की चार पहिया वाहन बरामद

गुड वर्क करने वाली टीम को डीसीपी दक्षिणी ने 25 हजार रुपए का इनाम देने का किया ऐलान

ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोसाईगंज क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप कर्मियों से मारपीट कर कुछ दूर तक कार से घसीटकर जख्मी करने वाले तीन लुटेरों को इंस्पेक्टर गोसाईगंज डीके सिंह की टीम ने गुरुवार को सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इनके पास से घटना में इस्तेमाल बिना नंबर की चार पहिया वाहन बरामद हुई है।
डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के मुताबिक बीते आठ नवंबर 2026 की सुबह करीब सवा चार बजे एक काले रंग की चार पहिया वाहन में सवार तीन-चार लोगों ने मुफ्त पेट्रोल भरवाने के बाद विरोध करने पर पंप कर्मियों को मारा-पीटा फिर बिना नंबर की कार से कुछ दूरी तक घसीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।
उन्होंने बताया कि यह घटना पुलिस के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं थी। इस मामले पुलिस की आठ टीमों का गठन कर टीमों ने आसपास में लगे करीब साढ़े तीन सौ सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें कुछ लोगों की संदिग्ध तस्वीरें सामने आई।
इसके बाद डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के निर्देशन में लगी टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
डीसीपी के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपितों की पहचान पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित हैबतमऊ निवासी 19 वर्षीय आर्यन सिंह चौहान पुत्र दुर्गेश कुमार सिंह, पीजीआई क्षेत्र स्थित कल्ली पश्चिम निवासी 18 वर्षीय समृद्ध चतुर्वेदी पुत्र आलोक चतुर्वेदी व पीजीआई के वृन्दावन कालोनी निवासी 19 वर्षीय दिव्यांश श्रीवास्तव पुत्र कमला प्रसाद श्रीवास्तव के रूप में हुई है। इनके पास से घटना में इस्तेमाल बिना नंबर की कार बरामद हुई है।
डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक का कहना है कि पकड़े गए तीनों आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है और तीनों एक-दूसरे के मित्र हैं। यह भी बताया कि इनका एक पेशा है जो रात के समय घूम-घूमकर कार का नंबर प्लेट उतार कर रौब दिखाते हुए मुफ्त में पेट्रोल भरवाने के साथ अन्य घटनाओं को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है। इस गुड वर्क पर खुश होकर डीसीपी दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!