November 13, 2026 7:57 pm

मुस्तैदी छठ महापर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

पुलिस कमिश्नर और संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ने पूजा स्थल व घाटों का किया निरीक्षण

अधीनस्थों को दिए चाक-चौबंद व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश

सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर रहेंगे जवान तैनात, एसडीआरएफ टीम भी रहेगी चौकन्ना

ए अहमद सौदागर लखनऊ। महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। इस महापर्व पर किसी भी श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई दिक्कत न आए इसके लिए लक्ष्मण मेला स्थल सहित शहर के सभी घाटों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के साथ संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ लक्ष्मण मेला स्थल स्थित पूजन स्थल व घाटों का निरीक्षण किया।
वहीं पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा ने अधीनस्थों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वह सुरक्षा के मद्देनजर हर समय पैनी नजर रखेंगे ताकि किसी तरह की कोई दिक्कत न आ सके।

छठी मैया के ऊंची रे अररीया

नहाय-खाय से शुरू महापर्व छठ का व्रत

महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। इस दौरान छठ पर्व के पहले दिन पवित्रता का संकल्प लेकर घर के एक हिस्से मे जमीन पर बिछौना बिछाया गया, वहीं साफ-सुथरा चूल्हा भी अलग कर लिया गया। इस मामले में जनपद बलिया निवासी सुमन सिंह ने बताया कि इस दौरान पति भी पत्नियों के साथ व्रत रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को खरना के बाद रविवार को डूबते सूर्य को और सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं मनकामेश्वर मंदिर घाट पर शुक्रवार से ही छठी मैया के ऊंची रे अररीया, ओह पर चढ़लो ना जाए, कांच ही बांस के बहगिया, बहगी लचकत जाए, जैसे छठ के पारंपरिक गीत गुंजने लगे।

घाटों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

छठ पूजा के दौरान घाटों पर पुलिस के साथ पीएसी और एसडीआरएफ के जवान भी मुस्तैद रहेंगे।
बताया जा रहा है कि आपदा राहत विशेषज्ञ के मुताबिक श्रधालुओं की मदद के लिए पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं, उन्होंने बताया कि ये जवान नाव के साथ भी मुस्तैद रहेंगे।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!