November 13, 2026 8:13 pm

विकासनगर: एक प्रतिष्ठित स्कूल में तैनात सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध हालात में मौत 

शव विद्यालय की पहली मंजिल पर गैलरी में रस्सी के सहारे झूलता मिला 

इस कदम को क्यों उठाया इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी 

 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। विकासनगर थाना क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में बतौर सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत शिवदास की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार को उनका शव स्कूल की पहली मंजिल पर गैलरी में रस्सी के सहारे लटका मिलने से पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया। फांसी के फंदे पर लटका शव देख विद्यालय में कार्यरत राधे ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन की, लेकिन जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस मामले की पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इंदिरा नगर थाना क्षेत्र स्थित चूरामन पुरवा गांव मोहम्मदपुर निवासी शिवदास पुत्र स्व चन्द्र प्रताप द्विवेदी विकासनगर क्षेत्र स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में बतौर सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थे।

बताया जा रहा है कि इस वह रोज की तरह स्कूल में ड्यूटी पर तैनात थे कि अचानक संदिग्ध हालात में लापता हो गए। स्कूल के गेट पर तैनात शिवदास नहीं दिखाई दिए तो वहीं पर काम करने वाले सीतापुर जिले के रामपुर कला थाना क्षेत्र के भगवन्तापुर निवासी राधे पुत्र कुंजर सुरक्षा गार्ड शिवदास द्विवेदी को ढूंढते हुए स्कूल की पहली मंजिल पर गए तो दंग रह गए। देखा कि शिवदास का शव गैलरी में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से झूल रहा था। यह माजरा देख उन्होंने स्कूल प्रशासन को सूचना देने के साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी।

इंस्पेक्टर विकासनगर के मुताबिक इस मामले में मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर गहनता से छानबीन की गई, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट न मिलने से खुदकुशी किए जाने की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!