लखनऊ। होली त्योहार के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन दो जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन नम्बर-05023 गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस होली स्पेशल 24 एवं 31 मार्च को गोरखपुर से रात्रि 8:55 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद, बस्ती, गोण्डा, दूसरे दिन बुढ़वल, सीतापुर जं0, बरेली जं0, मुरादाबाद तथा गाजियाबाद से छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस पूर्वान्ह 11:45 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्री में 05024 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर होली स्पेशल 25 मार्च एवं 01 अप्रैल को आनन्द विहार टर्मिनस से दोपहर 3:15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 7:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस होली स्पेशल ट्रेन में जनरेटर सह लगेजयान का 01, एलएसएलआरडी का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 10 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।ट्रेन नम्बर-05115 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस होली स्पेशल 20 एवं 27 मार्च को छपरा से शाम 5:45 बजे प्रस्थान कर सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोण्डा, दूसरे दिन बुढ़वल, सीतापुर जं0, बरेली जं0 तथा मुरादाबाद से छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस पूर्वान्ह 11:50 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्री में 05116 आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा होली स्पेशल 21 एवं 28 मार्च को आनन्द विहार टर्मिनस से दोपहर 2:45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन छपरा सुबह 9:30 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान का 01, जनरल क्लास के 03, स्लीपर के 06, थर्ड एसी के 08, सेकेण्ड एसी के 02, फर्स्ट व सेकेण्ड एसी का कम्पोजिट 01 तथा एलएसएलआरडी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे ।




