लखनऊ। प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा यानी पीईटी परीक्षा 2023 के मद्देनजर राजधानी के बस स्टेशनों पर यात्री सुविधा के तहत क्षेत्रीय रोडवेज प्रबंधन ने हेल्प डेस्क बनाया है जहां से परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को उनके गंतव्य तक आने-जाने वाली रोडवेज बसों के आवागमन की सही जानकारी मिल सकेगी। लखनऊ रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि उक्त परीक्षा के तहत 50 से अधिक अतिरिक्त बसों के संचालन का रोडमैप तैयार किया गया है। चारबाग बस स्टेशन से कानपुर, फतेहपुर, रायबरेली, आलमबाग टर्मिनल से पश्चिमी क्षेत्रों जबकि अवध बस स्टेशन कमता बस अड्डे से पूर्वांचल क्षेत्रों अयोध्या, गोरखपुर आदि के लिये तो कैसरबाग बस स्टेशन से सीतापुर, बरेली और शाहजहांपुर आदि के लिये बसों का संचालन किया जायेगा। वहीं बसों के जानकारी के लिये टोल फ्री नंबर 18001802877 पर फोन भी किया जा सकता है।




