गुलाबपुरा/भीलवाड़ा। अखिल भारतीय बैरवा महासभा के भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री पद के लिए चुनाव बैरवा समाज धर्मशाला, गुलाबपुरा में संपन्न हुए। इस दौरान समाज के वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजनों ने अपने विचार और अनुभव व्यक्त करते हुए युवाओं से समाज में जागृति लाने तथा सामाजिक विकास के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
हुरड़ा तहसील कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई
कार्यक्रम में हुरड़ा तहसील स्तर पर निर्विरोध निर्वाचित हुए पदाधिकारियों को बधाई दी गई। इसमें अध्यक्ष पद पर प्रकाश टाटीवाल तथा महामंत्री पद पर हनुमान प्रसाद बैरवा के निर्विरोध चुने जाने पर समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
रात्रि 9 बजे घोषित हुए भीलवाड़ा बूथ के परिणाम
देर रात 9 बजे भीलवाड़ा बूथ पर मतगणना के परिणाम घोषित किए गए। प्राप्त परिणामों के अनुसार जिला अध्यक्ष: देवकरण बैरवा, महामंत्री: हरीश बैरवा चुने गए।
दोनों प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी सीट पर जीत दर्ज की, जिसके बाद समर्थकों और समाजबंधुओं ने उन्हें बधाई दी।
कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
इस चुनावी प्रक्रिया और कार्यक्रम के दौरान महासभा के प्रचार मंत्री लेखराज टाटीवाल, बैरवा समाज अध्यक्ष अशोक जारवाल, कालूराम धवन, राजू रामदेव जी, अशोक टाटीवाल, मनोज बैरवा, हीरालाल बैरवा, रामप्रसाद बैरवा, राहुल बैरवा, सोहन बैरवा, अमरचंद बैरवा, टीकम जी, नंदलाल जी पटवारी, विनोद जी पटवारी, सुरेश कुमार, नीरज टाटीवाल, हंसराज बैरवा, दिलीप बैरवा, पूर्व सरपंच केदार बैरवा, कन्हैया लाल बैरवा, हेमराज, नोरत बैरवा, प्रमोद, राकेश, दिनेश सहित समाज के कई वरिष्ठ व गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।





