November 6, 2026 8:30 pm

अलीगंज: सीने में दर्द होने से आरक्षी की मौत, पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर 

पुलिस अधिकारी जांच-पड़ताल में जुटे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 

अलीगंज थाने की बैरक में हुई घटना का मामला 

ए अहमद सौदागर लखनऊ। अलीगंज थाने की बैरक में आरक्षी महेश कन्नौजिया की सीने में दर्द होने से उनकी हालत गंभीर हो गई। खबर मिलते ही पुलिस आनन-फानन में इलाज के लिए लारी कार्डियोलॉजी सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस इसकी सूचना घरवालों को दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बताते चलें कि गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र स्थित जफरपुर गांव निवासी 30 वर्षीय महेश कन्नौजिया महानगर के पुलिस लाइन में में आरक्षी के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है महेश कन्नौजिया अलीगंज थाने में बने बैरक में रहते थे। इंस्पेक्टर अलीगंज के मुताबिक शुक्रवार सुबह तड़के करीब चार बजे महेश के सीने में अचानक दर्द होने लगी। उन्होंने बताया कि आनन-फानन में महेश कन्नौजिया आरक्षी मिंटू, आरक्षी हरीश लारी कार्डियोलॉजी सेंटर ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरक्षी शादीशुदा थे और मौके पर उनके ससुर रामप्रसाद कन्नौजिया जो रिजर्व पुलिस लाइन में गणना कार्यालय बी में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात हैं।

पुलिस के मुताबिक इस मामले की जानकारी घरवालों को दे दी गई है और इस मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। वहीं इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

67
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!